धार्मिक

1,088 तीर्थयात्रियों के साथ बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा शुरू

बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा जम्‍मू से शुरू हो गई है। बूढ़ा अमरनाथ सीमांत जिले पुंछ की पर्वत श्रंखलाओं में स्थित है। इस के दर्शन के लिए 1,088 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि, सीमांत जिले पुंछ के पहाड़ों में स्थित बूढ़ा अमरनाथ के लिए यात्रा जम्मू से शुरू हो गई है। कल सुबह तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया है कि, कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर आधार शिविर से 642 पुरूष, 405 महिलाएं तथा 41 बच्चों समेत कुल 1,088 तीर्थयात्रियों का जत्था 33 वाहनों में सवार होकर रवाना हुआ है।

amarnath-yatra

बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा शुरू

आप को बता दें, कल सुबह उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने इस यात्रा के पहले जत्थे को आधार शिविर से रवाना किया है। बाबा बूढ़ा अमरनाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान शिव का मंदिर जम्मू से 290 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है और समुद्र तट से 4,600 फुट की उंचाई पर है। इस मंदिर को चट्टानी बाबा अमरनाथ मंदिर भी कहा जाता है।

बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा का समापन 18 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button