लाइफस्टाइल

Relationship tips- अपने रिश्ते में नहीं चाहते है किसी तरह की परेशानी, तो कभी न करें ये गलतियां

ऐसे Relationship tips से अपने रिश्ते को बचाया जा सकता है।


टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया से भरपूर हमारी 21वीं सदीं की दुनिया में वह बात नहीं रही जो 20वीं सदीं में हुआ करती थी। आज लड़का हो या लड़की दोनों की ही लाइफ में बहुत परिवर्तन आ गया है। हमारे लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव आ गए हैं। युवा पीढ़ी अपने अधिकारों को लेकर सजग हो गई है। वह किसी भी मामले में झुकना नहीं चाहती है। आप देख सकते हैं इन सारे चीजों का असर हमारे रिश्तों पर भी पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी शादी के बाद होती है। शादी से पहले तक हम अकेले होते हैं अपनी लाइफ को अपने हिसाब से चला सकते हैं। लेकिन शादी के बाद जब हम अपने पार्टनर के साथ होते हैं तो हमें हमारी कुछ आदतों, विचारों में स्वभावों में परिवर्तन करना पड़ता है। जिसका नतीजा यह होता है हमारे रिश्ते में खटास आने लगती है। जिससे रिश्तों को डोर कमजोर होने लगती है। छोटी-छोटी बात के कारण हम धीरे-धीरे अपने रिश्ते से पीछे हटने लगते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें जो आपको अपने पार्टनर से मनमुटाव होने के बाद नहीं करनी चाहिए

कमाई के आधार पर एक दूसरे को नीचा दिखाना

रिश्ते में दरार आने का सबसे पहला कारण स्वयं को दूसरे से बड़ा समझना और दूसरे को महत्त्व न देना होता है। इससे रिश्ते में तनाव आने लगता है। बड़ा समझने का अधिकांशत: कारण कमाई को लेकर होता है। यदि पति पत्नी दोनों नौकरीपेशा हैं तो ऐसे हालात जल्दी पैदा होते हैं। इसकी वजह होती है कमाई। अक्सर जैसे के प्रोफेशनल युग में अपने रिश्तों में भी इसे एंट्री दे देते हैं। जिसका नतीज यह होता है कि पति और पत्नी एक दूसरे को कमाई के आधार पर आंकने लगते हैं। इसके कारण हम एक दूसरे को कम महत्व देते हैं। जिसके कारण आपसी मनभेद और मनमुटाव बढ़ने लगता है। इसलिए जरुरी है कि आप दोनों मिलकर कमाएं आर्थिक तौर पर स्वतंत्र रहें। लेकिन इसके कारण एक दूसरे की इज्जत करना ना भूलें। जिससे आपका रिश्ता बना रहे।

मनमुटाव होने पर किसी अन्य को माध्यम बनाना

पति-पत्नी के बीच असहमति होना एक आम बात है। इससे रिश्ते में मजबूती आती है। आपसी विचार खुलकर सामने आते हैं। यदि आपके रिश्ते में कहीं कोई कमजोर आ रही है तो इसे सुधारने के लिए किसी तीसरे को अपने बीच में न लाएं। इससे रिश्तों में जल्दी दरार आती है। खुद उस मामले को सुलझाने की कोशिश करें। किसी अन्य को माध्यम बनाने से हो सकता है आपका जीवनसाथी ज्यादा नाराज हो जाए। ऐसे हालात में अपने बीच की बात किसी को भी ना बताएं। वरना इससे आपके रिश्ते की डोर कमजोर हो सकती है। जो भी निर्णय है या जो भी मसला है उसे आपस में सुलझाने की कोशिश करें। साथ ही एक दूसरे से बातचीत बंद ना करें।

अगर आप भी चाहते है एक `Perfect Relationship` तो दीपिका और रणवीर से ले रिलेशनशिप ये टिप्स

एक ही बिस्तर पर सोना न बंद करें।

आपने अक्सर देखा होता है कि हमारे घर के बुर्जुग इस बात पर ध्यान देते हैं कि उनके घर के युग जोड़े कैसे जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके बीच किसी तरह की नोंकझोक या झगड़ा तो नहीं हो रहा है। वह अक्सर कहते हैं। आपस में कितना भी झगड़ा हो जाए बात करना बंद नहीं करना चाहिए। दरअसल किसी रिश्ते में ये चीजे तो होनी ही चाहिए। अगर आप बात नहीं करेंगे तो आपको कैसे उनकी गतिविधियों अलावा उनके बारे में पता चला पाएगा। अक्सर कुछ लोगों के साथ देखा गया है कि उनके बीच थोड़ा सा भी झगड़ा हो जाने से एक दूसरे के साथ सोना बंद कर देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। आपके रिश्ते में एक दरार शुरु हो जाएगी। जो धीरे-धीरे आपको रिश्ते को खत्म कर देगी। आपके विचार मेल नहीं खा रहे है तो एक दूसरे से बातचीत उसका समाधान निकलिए इतना ही नहीं अगर बात नहीं संभल पा रही है तो किसी तीसरे शख्स की सहायता लीजिए। लेकिन अपने रिश्ते को बरकार रखिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button