धार्मिक

दीवाली पर रंगोली बनाए कुछ इस तरह

दीवाली पर रंगोली बनाए कुछ इस तरह


दीपावली के मौके पर हम सभी अपने-अपने घर को तरह-तरह से सजाते हैं। दीवाली के मौके पर अगर घर ना सजा हो तो अच्छा नहीं लगता। दीवाली पर लोग अपने पूरे घर को दीयों से रोशन करते हैं और कुछ इलेक्ट्र‍िक लाइट्स भी लगते है। मगर, दीवाली पर अगर घर रंगोली से नहीं  सजाया जाए तो कुछ अधूरा – अधूरा से लगता है।

एक वक्‍त था, जो लोग खुद ही चावल या बुरादा रंगना पड़ता था। मगर आज के वक्त में तो रंगोली बनाना बहुत ही आसान हो गया है।  आज  के समय में रंगोली बनाने के लिए सब कुछ रेडिमेड मिल जाता है। आपको आज के समय में सब अपनी पसंद के रंग चुनने होते हैं। पहले जिन लोगों को ये शिकायत हुआ करती थी, कि रंगोली नहीं बनाने आती है, बहुत मुश्किल है।  उनके लिए आज के समय बाजारों  में स्टेंसिल मौजूद हैं। आप स्‍टेंसिल से रंगोली बना सकते है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ अलग-अलग डिजाइन की रंगोली बना सकते है।

दीवाली पर रंगोली बनाए कुछ इस तरह
दीवाली पर रंगोली बनाए

यहां पढ़ें : आपको और आपके परिवार को नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

आइए आज हम आप को बताते है, कि आप कैसे- कैसे डिजाइन की रंगोली बना सकते हैः-

  • फूलो की मदद से

अगर आप  चाहें तो सिर्फ फूलों की मदद से रंगोली तैयार कर सकती हैं। जैसे आप एक बड़े से फूल का  डिजाइन बना लें।  उसमें गेंदे और गुलाब  के फूल को तोड़कर बिछा दें। उस के चारों तरफ मोमबत्ती लगा दें। आप रंगोली तैयार हो गई।

  • दीयों की मदद से बनाएं रंगोली

अगर आप चाहें तो दीयों की मदद से रंगोली बना सकते है। आप एक फूल का कोई भी डिजाइन बना लें , उसके बॉर्डर पर दिए लगाएं। अगर चाहें तो उसमें फूल भर सकते है।

  • रंगों की मदद से

अगर आप चाहें तो चॉक की मदद से या फिर आटे की मदद से एक अच्छी डिजाइन बना सकती है। फिर उस में रंग भर दें। अगर आपको बहुत अच्छी अल्पना नहीं आती तो चिंता ना करें। आप बस चार-पांच साइज की प्लेट ले लें। इन्हें प्लेट को छोटे से बड़े क्रम में लगाकर सर्कल बना लें। इन सर्कल्स में अलग-अलग रंग भर दें। ये देखने में बहुत खूबसूरत भी लगता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button