धार्मिक

Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर भूल से भी न करें ये काम, जीवन में आ सकती है बड़ी परेशानी, जान लें इस दिन से जुड़े कुछ जरूरी नियम

Chaitra Purnima 2024: चैत्र मास में आने वाली पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा को चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू वर्ष का पहला महीना है। इस दिन विष्णु भगवान और सत्य नारायण की पूजा की जाती है। इस बार चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। और इसी दिन हनुमान जंयती भी है।

Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये उपाय

चैत्र मास में आने वाली पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा को चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू वर्ष का पहला महीना है। इस दिन विष्णु भगवान और सत्य नारायण की पूजा की जाती है। इस बार चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। और इसी दिन हनुमान जंयती भी है। आपको बता दें कि चैत्र पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की पूजा की जाती है। उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन स्नान-दान से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन से जुड़े खास नियम होते हैं। आइए जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा के दिन कौन से काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए और कौन से काम करने चाहिए।

चैत्र पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इस बार चैत्र माह की पूर्णिमा बेहद ही खास है क्योंकि इस दिन हनुमान जयंती भी है। ऐसे में इस दिन कुछ खास उपाय करने से आपको लक्ष्मी मां के साथ-साथ हनुमान जी की भी कृपा की प्राप्त होगी। हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताएंगे जिसे आप आसानी से कर सकेंगे। इससे आपका घर धन संपत्ति से भर जाएगा।

ये रहे कुछ उपाय

  • माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए चैत्र पूर्णिमा के दिन रात में माता को खीर या फिर कोई सफेद मिठाई का भोग लगाएं। कहा जाात है कि ऐसा करने से लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती है।
  • इस दिन सुबह स्नान कर के पीपल के पेड़ पर चल चढ़ाएं। साथ ही कुछ मीठा भी चढ़ाएं। मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
  • माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन माता को 11 कौड़ियां चढ़ाएं। इसके साथ ही उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं। फिर पूर्णिमा के अगले दिन इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती भी है। ऐसे में आप हनुमान जी के मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र है – ‘ओम नमो भगवते हनुमते नम:’ इससे आपके सारे संकट दूर होंगे।
  • अगर आप चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन शिव पूजा के दौरान बेलपत्र, दूध, शहद अगर आप शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो धन से जुड़ी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही शिव पूजन से शनि दोष दूर होता है और चंद्रमा से जुड़े अच्छे फल आपको प्राप्त होते हैं।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन अगर आप चंद्रमा को जल में शक्कर, सफेद फूल, अक्षत मिलाकर अर्घ्य देते हैं तो, मानसिक स्थिरता आपको प्राप्त होती है। ये उपाय करने से भाग्य का सहयोग भी आपको प्राप्त होता है और धन-धान्य की भी वृद्धि होती है।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती भी आती है इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्त होती है। बजरंगबली आप से प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है।
  • इस दिन एक घड़े में कच्चा अन्न भरकर आपको जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए। इससे आपको घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन अगर आप भगवान शिव, विष्णु और हनुमान जी के मंत्रों का जप करते हैं तो भाग्य का सहयोग आपको प्राप्त होता है। आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और मानसिक परेशानियों से आपको छुटकारा मिलता है।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन अगर आप योग-ध्यान करते हैं तो चमत्कारी अनुभव आपको हो सकते हैं। इस दिन ध्यान करने से मन की स्थिरता और एकाग्रता बढ़ती है।
  • जो लोग कर्ज तले दबे हैं या जिनको धन संचित करने में परेशानियां आ रही हैं वो तुलसी के पेड़ के सामने दीपक जलाने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

Read More:- Chaitra Purnima 2024: अप्रैल में कब है चैत्र पूर्णिमा? जरूर करें ये आसान से ज्योतिष उपाय, खुशियों से भर जाएगी झोली

चैत्र पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक
  • चंद्रमा उदय – समय शाम 06 बजकर 25 मिनट पर
  • चंद्रमा पूजा का समय – शाम 06 बजकर 25 मिनट के बाद

We’re now on WhatsApp. Click to join

चैत्र पूर्णिमा पर बिल्कुल न करें ये काम

  • चैत्र पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन और मांसाहार समेत आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चैत्र पूर्णिमा पर तामसिक भोजन का सेवन करने से इंसान के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।
  • इस दिन महिलाओं और बड़े बुर्जुगों का अनादर नहीं करना चाहिए।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करें।
  • भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। इसलिए पूर्णिमा के दिन गलती से भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
  • इसके अलावा पूर्णिमा की रात्रि को दही नहीं खानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे चंद्र दोष लगता है। साथ ही जीवन में धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का प्रभाव सबसे अधिक होता है। माना जाता है कि पूर्णिमा की रात वह अपनी पूर्ण कलाओं से संपन्न होता है। ऐसे में पूर्णिमा के दिन ऐसा कोई भी काम करने से बचना चाहिए जिससे चंद्र दोष लगे।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन मन को शांत रखना चाहिए और क्रोध, ईर्ष्या, और नकारात्मक विचारों से बच कर रहना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button