निर्मल खत्री ने दिया इस्तीफा, अब कौन होगा नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?

2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का एक बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को निर्मल खत्री ने अपनी इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया। वहीं खबरे यह भी है कि पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

इसी बीच खबरे आ रही हैं कि मंगलवार यानी आज नए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। वहीं माना जा रहा है कि जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी और राजेश मिश्रा में से किसी एक को यह पद सौंपा जा सकता है।
आपको बता दें, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को अपने वोट बैंक ब्राह्मण और मुस्लिम पर फोकस करने का सुझाव दिया था। इसके बाद गुलाम नबी आजाद को यूपी का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया। इसकी के बाद से निर्मल खत्री के इस्तीफे की भी अटकले लगाई जा रही थी। आखिरकार सोमवार को निर्मल खत्री ने इस्तीफा दे ही दिया।