पॉलिटिक्स

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एक शख्स ने फेंका स्याही

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एक शख्स ने फेंका स्याही:-फिनलैंड से लौटकर आए दिल्ली की उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज एलजी नजीब जंग से मिलने उनके ऑफिस गए थे।

इसी दौरान एक शख्स ने उन पर स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने वाले शख्स का नाम ब्रजेश शुक्ला है। वह करवाल नगर का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि वह योगेन्द्र यादव की पार्टी स्वराज का सदस्य हैं।

पुलिस इसे गिरफ्तार कर थाने ले गई है। जहां उसने बताया कि दिल्ली में इतनी महामारी फैली है और यहां के मंत्री बाहर घूम रहे है। मनीष सिसोदिया पर हमला करते हुए ब्रजेश ने कहा यह लोगों को समस्या सुनने की बजाय समुद्र किनारे फोटो खींचा रहे हैं और विदेश में घूम रहे हैं।

यह घटना एलजी के दफ्तर के बाहर हुई लेकिन एलजी ने उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

inkattack

मनीष सिसोदिया

इस घटना से आहत उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि विरोधी सिर्फ स्याही फेंकने का काम कर रहे हैं। साथ ही कहा है कि यह भाजपा और कांग्रेस की यह घटिया राजनीति है। लेकिन वह शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार करके रहेंगे। स्याही फेंककर यह नीची हरकत से मुद्दों को भड़काया जा रहा है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिनलैंड में शिक्षा यात्रा पर गए थे। उसी दौरान दिल्ली में चिकनगुनिया और डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। ऐसे कठिन समय में दिल्ली सरकार के कई मंत्री राज्य से बाहर थे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल अपना इलाज करने के लिए बेंगलुरु गए थे। शिक्षामंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए फिनलैंड में एक शिक्षा प्रोग्राम देखने के लिए गए थे। इसी बीच एलजी नजीब जंग ने मनीष सिसोदिया को फैक्स कर जल्द से जल्द दिल्ली वापस आने को कहा था। इसके बाद दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन और कपिल मिश्रा एलजी से मिलने उनकी ऑफिस गए थे लेकिन एलजी वहां मौजूद नहीं थे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button