पॉलिटिक्स

BJP Candidate List 2023: जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, एमपी की 39 और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर उम्मीदवारों का किया एलान

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के 39 और छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

BJP Candidate List 2023: मध्य प्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए साल के अंत में हो सकते हैं चुनाव


भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के 39 और छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा ने दोनों राज्यों में जिन 60 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है, उन सभी पर पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 में हार का सामना करना पड़ा था।

BJP Candidate List 2023: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के 39 और छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। दोनों राज्यों में इस साल ही चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के एलान से पहले ही पहली सूची की घोषणा कर भाजपा ने अपनी आक्रामक रणनीति साफ कर दी है। इससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बैठक के दौरान विचार-विमर्श में भाग लिया था।

Read More: BJP Vs Congress: कांग्रेस के 9 साल 9 सवाल पर बीजेपी का पलटवार,

 60 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

भाजपा ने दोनों राज्यों में जिन 60 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है, उन सभी पर पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। मध्य प्रदेश की 39 सीटों में से 38 पर कांग्रेस और एक पर बसपा ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 21 में से 20 पर कांग्रेस और एक पर अजीत जोगी को जीत हासिल हुई थी।

पांच राज्यों में होने हैं चुनाव

दरअसल, आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।

Read More: PM Modi Degree: गुजरात हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दिया बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने किया राहत से इनकार

महिलाओं को भी दी गई प्राथमिकता

भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची में पांच-पांच महिलाओं को भी शामिल किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button