पॉलिटिक्स

विपक्षी दल हार को सम्मान के साथ स्वीकर करें- केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू

केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा विपक्षी दल हार को सम्मान के साथ स्वीकर करें


पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ईवीएम मशीन पर सवाल या निशाना लगाएं जा रहे है। पंजाब में केजरीवाल की हार और यूपी में मायावती की हार ने ईवीएम पर सवाल खड़ा कर दिया है। ईवीएम पर बार-बार उठते सवालों के बीच आज केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू में जवाब दिया है।

वैंकेया नायडू
वैंकेया नायडू

ईवीएम पर सवाल न उठाए

आज लोकसभा के बाहर नायडू ने कहा कि विपक्षी दल हार को सम्मान के साथ स्वीकार करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां तक ईवीएम में छेड़छाड़ की बात है तो विपक्षी दलों को यह नहीं भूलना चाहिए कि जब परिणाम उनके पक्ष मे आते है तो वही ईवीएम सही हो जाते है। वहीं, जब परिणाम विरोध में आते हैं तो ईवीएम में कमियां नजर आने लगती है। यह दोहरा व्यवहार किसी के लिए भी शोभा नहीं देता।

इससे पहले आज ईवीएम पर सवालों उठाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकार वार्ता कर एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के वोट अकाली दल गठबंधन और कांग्रेस को ट्रांसफर किए गए। केजरीवाल में बुधवार को आरोप लगाया कि आप को पंजाब से बाहर रखने के लिए ईवीएम में छेड़छाड़ की गई।

ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हे केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और अकालिओं के गठबंधन को 30 फीसदी वोट कैसे मिल गए।

काला दिवस मनाएंगी मायावती

वहीं मायावती ने यूपी मे कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या की जीत है। मोदी 325 सीटें जीते लेकिन उनके चेहरे पर रौनक नजर नहीं आ रही है। जिस भाजपा ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारे उसे मुस्लिम इलाको से इतने वोट कैसे मिले।

मायावती ने कहा कि अप्रैल की 11 तारीख को काला दिवस मनाएंगी और इस मामले को अदालत तक लेकर जाएंगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button