National technology day: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, जाने इसका इतिहास और 2020 का थीम

National technology day: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का इतिहास
National technology day: हर साल की तरह इस साल भी 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन देश में टैक्नोलॉजी क्रांति आई थी। इस दिन को 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों और अंतरिक्ष में भारत की तकनीकी प्रगति की वर्षगांठ का प्रतीक माना जाता है। 11 मई 1998 को, भारत ने राजस्थान में भारतीय सेना के पोखरण टेस्ट रेंज में ऑपरेशन शक्ति मिसाइल को सफलतापूर्वक फायर किया था। जो पोखरण में पांच परमाणु परीक्षणों में से पहला था। परीक्षण का नेतृत्व एयरोस्पेस इंजीनियर और दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। बाद में प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को एक परमाणु संपन्न देश घोषित किया था। उसके बाद भारत परमाणु क्लब देशों में शामिल होने वाला छठा देश बना गया था। इसलिए, 1999 से 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
टेक्नोलॉजी का हमारे जीवन में महत्व
और पढ़ें: Happy Mothers Day 2020: लॉकडाउन में इस साल ऐसे मनाएं मदर्स डे, इस तरह से करें अपनी मां को खुश
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस थीम 2020
कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कुछ होनहार वैज्ञानिकों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
3. इस दिन भारत के लगभग सभी टेक्निकल कॉलेज में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
4. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कामयाबी के बारे में लोगों को उजागर किया जाता है।
5. कॉलेजों द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में छात्रों के माता पिता को भी आमंत्रित किया जाता है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com