मुंबई

Mumbai Weather: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में होगी आज तेज बारिश, आसपास के 10 जिलों में आज रहेगा ऑरेंज अलर्ट

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में होगी आज तेज बारिश होगी।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश भी दिया है।

Mumbai Weather:कुछ  जिलों में स्कूल रहेंगे बंद,तुफान आने की संभावना,जानें किन इलाकों में दी गई है खास चेतावनी

पुरे महाराष्ट्र में आज और कल तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि नासिक समेत पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी। इसके अलावा मराठवाड़ा में भी ज्यादा बारिश होने की पूरी आशंका है। ऐसे में प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट किया गया है। मुंबई में मंगलवार सुबह 08:30 बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत ज्यादा बारिश हुई थी। शहर की औसत बारिश 88.24mm दर्ज की गई थी।ठाणे जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश होने के आसार है।महाराष्ट्र के अन्य जिलों में अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलदाना, चंद्रपुर, गढ़चिरौली गोंदिया, नागपुर, वाशिम में भी बारिश हो सकती है।इसलिए इन सभी जगहों को  रविवार तक ‘येलो’ अलर्ट पर रखा गया है।इन क्षेत्रों में बिजली गिरने, तेज हवाओं और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ तूफान आने की भी आशंका जताई गई है।

किन जिले में है आज और कल ऑरेंज अलर्ट –

महाराष्ट्र के 10 जिलों को आज ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया हैं। इनमें पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया शामिल हैं। वहीं, मुंबई सहित अन्य जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। पांच जिलों के लिए कल भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे और सतारा शामिल हैं। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे में अलग-अलग स्थानों पर रविवार तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Read more: Delhi Weather Flood Update: यमुना नदी का पानी खतरे के निशान पर,दिल्ली के कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा

स्कूल भी  रहेंगे बंद –

महाराष्ट्र के कई जिलों सहित पश्चिमी भारत में हल्की से मध्यम और काफी अधिक तेज बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में रविवार तक अलग-अलग इलाकों में  बहुत  बारिश होगी। अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश भी दिया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button