मुंबई

Helicopter Crash: मुंबई से हैदराबाद जा रहा निजी हेलीकॉप्टर पुणे में हुआ क्रैश, चार लोग थे सवार, पायलट की हालत गंभीर

Helicopter Crash: पुणे में एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Helicopter Crash: मुंबई के जुहू से हेलीकॉप्टर ने भरी थी उड़ान, चार लोग जा रहे थे हैदराबाद

पुणे में एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। Helicopter Crash In Pune उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पुणे जिले के पौड गांव के पास हुआ है। हादसे का कारण भारी बारिश माना जा रहा है।

एक निजी विमानन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। Helicopter Crash पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जान की हानी का आंकलन किया जा रहा है। Helicopter Crash पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार 4 लोगों में से कैप्टन घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है।

मुंबई के जुहू से हेलीकॉप्टर ने भरी थी उड़ान Helicopter Crash In Pune

जानकारी के अनुसार, AW 139 नामक हेलीकॉप्टर ने मुंबई के जुहू से उड़ान भरी थी और हैदराबाद जा रहा था। तभी पौड इलाके में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में कैप्टन आनंद घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। हेलिकॉप्टर का संचालन ग्लोबल वेक्टरा हेलीकॉर्प द्वारा किया जा रहा था। Helicopter Crash पायलट का नाम कैप्टन आनंद है, जबकि तीनों पैसेंजर्स की पहचान धीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम के तौर पर हुई है।

Read More:- Hindi News Today: नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिरी यूपी की बस, 27 भारतीयों की मौत, असम में गैंगरेप के मुख्य आरोपी ने नदी में कूदकर दी जान, पढ़ें आज की अन्य बड़ी खबरें…

मई में भी हुआ था हेलीकॉप्टर हादसा Helicopter Crash in pune

आपको बता दें कि मई में भी शिवसेना की उपनेता सुषमा अंधारे को लेने के लिए उड़ान भरने वाला एक निजी हेलीकॉप्टर अचानक लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। Helicopter Crash हेलिकॉप्टर का पायलट दुर्घटना से पहले कूदने में कामयाब रहा और बच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे और सतारा जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

बहुत खतरनाक था मंजर

इस घटना में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि देखते ही देखते हेलीकॉप्टर नीचे गिर गया। जैसे ही हमने हेलीकॉप्टर नीचे गिरा देखा तो हम उसके पास गए। हेलीकॉप्टर के पायलट से बात की। वह बात करने की स्थिति में नहीं था। वह घबराया हुआ था और लोगों से कह रहा था कि हेलीकॉप्टर से हट जाएं हेलीकॉप्टर कभी भी ब्लास्ट हो सकता है।

उन लोगों ने बताया कि जिस जगह पर यह घटना हुई वह बहुत ही छोटी जगह है। वहां पर जाना बहुत ही मुश्किल है। हम सड़क से बहुत अंदर थे। यहां दो दिन से बहुत ज्यादा बारिश हो रही है। हमें लगता है कि शायद इस वजह से कुछ हुआ होगा लेकिन बहुत ही खतरनाक घटना थी। दुर्घटना देखने के बाद हम सभी डर गए थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button