मुंबई

Ratan Tata: महाराष्ट्र सरकार रतन टाटा को देगी उद्योग रत्न पुरस्कार

देश के मशहूर बिजनेस टायकून रतन टाटा हमेशा लोगों की मदद करते हैं। अब महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को पहला 'उद्योग रत्न' पुरस्कार देने का फैसला किया है।

Ratan Tata: जाने रतन टाटा को मिले अब तक कितने अवार्ड

Ratan Tata:  देश के मशहूर बिजनेस टायकून रतन टाटा हमेशा लोगों की मदद करते हैं। अब महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र सरकार ने दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवार्ड देने का फैसला किया है। बता दें कि राज्य के उद्योग मंत्री ने आज यानी शुक्रवार को इसकी घोषणा की है।

उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, जो विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और उद्योग मंत्री की एक समिति ने बैठक की थी, जिसमें यह फैसला लिया गया।

रतन टाटा के अबतक के अवार्ड

Padma Vibhushan-2008

Padma Bhushan-2000

CNN-IBN Indian of the Year in Business- 2006

आईएसीसी ने रतन टाटा को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-4 अक्टूबर, 2020

लोकप्रिय उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को असम (Assam) का सर्वोच्च -17 फरवरी,2022

Ratan Tata को मिला Austrailia का सर्वोच्च नागरिक सम्मान-28 अप्रैल, 2023

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button