मुंबई

Anushka-Virat : एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबरों के बीच गुवाहाटी से अचानक मुंबई लौटे विराट, क्या है इसकी वजह?

अनुष्का शर्मा और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों, काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 के लिए गुवाहाटी गए विराट कोहली को इमरजेंसी के कारण अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए मुंबई लौटना पड़ा है।

Anushka-Virat : पर्सनल इमरजेंसी के चलते अनुष्का के पास पहुंचे विराट कोहली


अनुष्का शर्मा और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों, काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 के लिए गुवाहाटी गए विराट कोहली को इमरजेंसी के कारण अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए मुंबई लौटना पड़ा है।

विराट कोहली लौटे मुंबई –

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले के लिए गुवाहाटी में  प्रैक्टिस मैच कर रहे थे। लेकिन अचानक  किसी इमरजेंसी के कारण अचानक उन्हें मुंबई लौट कर आना पड़ा है।  विराट कोहली का इस तरह से आने से अनुष्का शर्मा की सेकंड प्रेग्नेंसी की खबर को हवा मिल गई है। हालांकि, विराट के अचानक लौटने की इमरजेंसी क्या थी, इसका खुलासा नहीं किया गया है। एशिया कप के बाद अब फैंस अब ICC ODI Cricket World Cup के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार वर्ल्ड कप 12 साल के बाद इंडिया में खेला जा रहा है।  5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को इंडिया और नीदरलैंड के बीच मुकाबला होगा।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बनने वाले है माता-पिता –

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। ये खबर आज कल सब जगह फैली है। ऐसा कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा किसी भी सार्वजनिक जगह पर जाने से बचती रहती  हैं। अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ न तो ट्रेवल कर रहीं हैं और ही किसी मैच में नजर आ रहीं हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।   विराट-अनुष्का दंपती की एक बेटी वामिका है, जिसका जन्म जनवरी 2021 में हुआ था।  दोनों ने कभी अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की और न ही मीडिया को ऐसा करने की अनुमति दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का और विराट को मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया –

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बीते दिनों मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां दोनों ने पैपराजी कैमरामैन से उनकी फोटो शेयर न करने का निवेदन किया था। साथ ही वादा भी किया था कि दोनों जल्द ही खुद आधिकारिक रूप से इसका ऐलान कर देंगे। अनुष्का शर्मा ने कुछ समय पहले ही अपनी अगली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी कर ली है।  फिल्म में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button