लाइफस्टाइल

Yoga For Slip Disc: स्लिप डिस्क की समस्या से चाहिए राहत? तो इन चार योगासनों को रूटीन में करें शामिल

Yoga For Slip Disc: कई-कई घंटे तक एक ही पोस्चर या गलत तरीके में बैठकर काम करने की वजह से अक्सर कमर दर्द की समस्या हो सकती है। यह बैठने में तकलीफ देता है। इसे स्लिप डिस्क कहते हैं।

Yoga For Slip Disc: स्लिप डिस्क की है समस्या तो करें ये योगासन, तुरंत मिलेगा राहत

आज भारत में स्लिप डिस्क (Slip Disc) की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। करीब 80 प्रतिशत युवा इस बीमारी से जूझ रहा है। स्लिप डिस्क में कमर और गर्दन में तेज दर्द होता है। कई-कई घंटे तक एक ही पोस्चर या गलत तरीके में बैठकर काम करने की वजह से यह समस्या आम होती जा रही है। Yoga For Slip Disc आए दिन बड़ी संख्या में यूथ इस बीमारी का इलाज करवाने डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। स्लिप डिस्क को हर्नियेटेड डिस्क कहते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रीढ़ की हड्डियों के बीच कुछ गैप आ जाता है। इस कारण कमर और पीठ में असहनीय दर्द होने लगता है।

स्लिप डिस्क की शिकायत घंटों गलत पोस्चर में बैठने, गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 80 फीसदी युवा स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान हैं। Yoga For Slip Disc स्लिप डिस्क की समस्या से छुटकारा पाने का आखिरी इलाज ऑपरेशन को माना जाता है। लेकिन समय रहते इस समस्या को पहचान कर सही इलाज करके रोकथाम की जा सकती है। स्लिप डिस्क की समस्या में योग असरदार इलाज प्रक्रिया है।

स्लिप डिस्क की है समस्या तो करें ये योगासन

शवासन Yoga For Slip Disc

इस आसन को किसी भी योग के अभ्यास के बाद सबसे आखिर में किया जाता है। यह एक कठिन आसन है, जिसे अभ्यास के साथ ठीक तरीके से किया जा सकता है। शवासन के अभ्यास से शरीर और आंतरिक ऊर्जा बेहतर बनती है। स्लिप डिस्क की वजह से होने वाले दर्द को कम करने के लिए शवासन का अभ्यास कर सकते हैं।

Read More:- Yoga At Evening: सुबह नहीं मिलता टाइम तो शाम में करें इन योगासनों का अभ्यास, ध्यान में जरूर रखें ये बातें

शलभासन Yoga For Slip Disc

शलभासन के अभ्यास से स्लिप डिस्क और कमर दर्द से राहत मिलती है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेटकर रीढ़ की हड्डी को मोड़ा जाता है। आसन को सही तरीके से करने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

भुजंगासन Yoga For Slip Disc

भुजंगासन से रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर दबाव पड़ता है। इस योगासन में शरीर का आकार फन उठाए सांप जैसा होता है। कमर दर्द से राहत और शरीर को लचीला बनाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

उष्ट्रासन Yoga For Slip Disc

रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को दूर करने के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास असरदार है। इस आसन में शरीर ऊंट की मुद्रा में होता है। आसन को करने के लिए शरीर को पीछे की तरफ झुकाया जाता है। दबाव के कारण रीढ़ की हड्डी की समस्याएं दूर होती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button