लाइफस्टाइल

Eye Care: जानें दिवाली के दौरान आंखों में जलन व दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

Eye Care: जाने आंखों में जलन व दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के 5 घरेलू नुस्खे


Eye Care: हमारी आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक एवं संवेदनशील अंगों में से एक है। इसलिए आंखों पर किसी भी चीज का प्रभाव बहुत जल्दी पड़ता है। आंखों में कुछ भी होने पर सबसे पहले इनमें दर्द महसूस होने लगता है। आज के समय पर हम सभी लोगों का लाइफस्टाइल काफी ज्यादा बदल गया है आजकल हम दिन भर कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने या फिर मोबाइल पर आंखें गढ़ाये रखते है जिसके कारण हमारा सिर दर्द और आंखों में दर्द होने लगता है। जैसा की हम सभी लोग जानते हैं कि अब दिवाली आने में बस कुछ ही दिन है और दिवाली के बाद हमारे चारों प्रदूषण बढ़ जाएगा। ऐसे में अधिकांश लोगों को बहुत सारी समस्या होने लगती है। लेकिन एक समस्या जो सामान्य सभी लोगों में होती है वो है आंखों के जलन की। लेकिन हम सभी लोग इससे नजरअंदाज कर देते है। लेकिन हमें इसे नजरअंदाज करने की जगह इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए आज हम आपको आंखों का ध्यान रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते है आंखों में जलन या दर्द दूर करने के कुछ घरेलू उपाय।

cucumber

खीरा: ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि खीरे की तासीर काफी ज्यादा ठंडी होती है इसलिए अक्सर लोग गर्मी के दिनों में इसे खाने में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है खीरा आंखों की जलन की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी लाभदायक होता है। दरअसल, खीरे की तासीर शीतल होती है जिसके कारण यह हमें आंखों की जलन से राहत दिलाता है। इसके लिए आपको खीरे को फ्रिज में रख कर ठंडा कर लेना चाहिए। उसके बाद उसे काटकर उसके टुकड़े को आंखों पर कुछ समय के लिए रखें।

आलू: अगर आपके पास खीरा नहीं है तो आप खीरे की जगह अपनी आंखों पर आलू की स्लाइस भी रख सकते है। आलू भी आपको खीरे की तरह भरपूर आराम देगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही बता दें कि आप चाहे तो आलू के रस को अपनी आंख पर लगा सकते हैं। इससे भी आपको जलन और दर्द में राहत मिल सकती है।

rose water

गुलाब जल: ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि गुलाब जल हमारी आंखों के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। गुलाब जल हमारी आंखों को जलन से राहत देने वाला एक अच्छा विकल्प है। गुलाब जल के इस्तेमाल से हमें दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है। आप चाहे तो रोजाना सोने से पहले गुलाब जल की एक या दो बूंदें आंखों में डाल सकते है।

Bhai Dooj 2021: अगर इस भाई दूज आप भी देना चाहते है अपनी बहन को सबसे प्यार गिफ्ट तो ये है बेस्ट ऑप्शन

ग्रीन टी-बैग्स: क्या आपको पता है ग्रीन टी आपका मोटापा कम करने के अलावा आपकी आंखों की जलन को भी कम करती है। इसके लिए आप टी-बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी आंखों में जलन है तो आप ग्रीन टी-बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि ग्रीन टी-बैग्स को आंखों पर रखने से पहले आपको इससे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखना चाहिए और उसके बाद ही इससे अपनी आंखों पर रखना चाहिए। इससे आपके आंखों की जलन की समस्या खत्म हो जाएगी।

milk eye pack

ठंडा दूध: आपको बता दें कि अगर आपकी आंखों में दर्द या फिर जलन हो रही हो आप अपनी आंखों में ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकते है। आपको रोजाना ठंडे दूध से आंखों की मसाज करनी चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button