लाइफस्टाइल

विश्व हिन्दी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?: World Hindi Diwas 2024

World Hindi Diwas 2024: विश्व हिंदी दिवस के मौके पर भारत और अन्य देशों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन सम्मेलन, सेमिनार, कवि सम्मेलन, गीत-नृत्य कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

World Hindi Diwas 2024: विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस में क्या है अंतर, देखे 

World Hindi Diwas 2024: 10 जनवरी को पूरी दुनिया में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन हिंदी की महत्ता को बढ़ावा देने का एक अच्छा अवसर है और इसके माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने का प्रयास किया जाता है। विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य हिंदी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है, जिससे यह भाषा अन्य भाषाओं के साथ बराबरी की मान प्राप्त कर सके।

HIndi Diwas: World Hindi Day: Date, significance, and more - The Economic Times

14 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन भारत में होता है, जिस दिन संविधान सभा ने 1949 में हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया था। यहां एक विशेष बात है कि विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस में अंतर होता है, क्योंकि विश्व हिंदी दिवस का मकसद हिंदी को विश्वभर के लोगों के बीच एक सूत्र में बांधना है, जबकि हिंदी दिवस भारत में ही मनाया जाता है।

Read more:- जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस

विश्व हिंदी दिवस के मौके पर भारत और अन्य देशों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन सम्मेलन, सेमिनार, कवि सम्मेलन, गीत-नृत्य कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी भाषा को बढ़ावा मिलता है और लोग इसे समझने और सीखने के लिए प्रेरित होते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

हिंदी भाषा का महत्त्व हिन्दुस्तान के बाहर भी है, और इसे विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा माना जाता है। यह दुनिया भर में कई देशों में भी बोली जाती है और इसकी उच्चतर शोध के लिए कई संस्थान हैं।

World Hindi Day 2023: History, Significance & Why Do We Celebrate Hindi Diwas?

विश्व हिंदी दिवस के मौके पर हमें यह याद रखना चाहिए कि हिंदी हमारी मातृभाषा नहीं ही है बल्कि यह भारत की राष्ट्रभाषा भी है, जिसे हमें अपनी आत्मभाषा के रूप में सम्मानित करना चाहिए। हिंदी हमारे समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है और हमें इसे बचाए रखना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button