लाइफस्टाइल

Manifestation Books: मेनिफेस्टेशन की वो 5 किताबें जिन्हें जीवन में एक बार तो जरूर पढ़ें, पता चलेंगे खुद के कई राज

Manifestation Books : मेनिफेस्टेशन से जुड़ी ये पाँच किताबें जो आपके जरूर पढ़नी चाहिए


Highlights –

. इन किताबों को पढ़ने के बाद आप समझ जाएंगे की आपके और आपके सम्पर्क में आने वालों के जीवन में कोई घटना क्यों घटित होती है।

. जीवन में खुशी के मार्ग को कैसे चुनें, सफल कैसे हुएं इन किताबों में सब बताया गया है।

Manifestation Books : क्या आप पढ़ने के शौकीन हैं? अगर हाँ तो यह आर्टिकल आपके लिए है। कहते हैं किताबें जीवन को मार्ग दिखाती हैं। जिंदगी में कभी अगर हम अपने रास्ते से भटक जाते हैं तो वो किताबें ही होती हैं जो हमें सही रास्ता दिखाती हैं।

क्या आप मेनिफेस्टेशन में विश्वास रखते हैं? इससे जुड़े बहुत से पहलुओं पर बातें होती हैं और इसे ऐसा केंद्र माना गया है जहाँ से हमारी सकारात्मक एनर्जी की शुरुआत होती है। हम माने ना माने हम सभी मेनिफेस्टेशन के इर्द – गिर्द ही रहते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हमें मेनिफेस्टेशन के बारे में सब पता होना चाहिए। आज हम आपके लिए मेनिफेस्टेशन की वो किताबें लेकर आयें हैं जिन्हें आपको एक बार तो

1. द लॉ ऑफ अट्रैक्शन

यह पुस्तक अब्राहम की मूल शिक्षा की सशक्त मौलिक बातों को प्रस्तुत करती है। इस किताब की हेडिंग ही है कि जो चाहें वो कैसे प्राप्त करें। यानी ये पूरी बुक एक लॉ पर आधारित है जिसे लॉ ऑफ अट्रैक्शन कहते हैं।

इस बुक में आपके दिमाग में चल रहे बातों को जीवंत करने की क्षमता है। यानी की वह सोच जो आपके दिमाग में चलते रहती है उसका सच्चाई से वास्ता होता है। या आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि हम जिस चीज को सच में चाहते हैं कि वह हकीकत में बदले वो हो सकता है और वो कैसे होगा इस किताब में यह बताया गया है।

बीते जमाने में कुछ महान लोगों ने भले ही आकर्षण के नियम की ओर संकेत किया लेकिन इसकी इतनी स्प्ष्ट और व्यावहारिक संदर्भ में व्याख्या नहीं की। इस किताब में इसे काफी गहराई से समझाया गया है। इसमें आप ब्रह्मांड को नियंत्रित करने वाले सर्वभूत नियमों के विषय में आपको पढ़ने को मिलेगा और साथ ही यह भी जानेंगे कि उनका उपयोग कैसे कर सकते हैं। इस किताब को पढ़ने के बाद दैनिक जीवन के आपके सारे कन्फ्यूजन दूर हो जाएंगे।

इस किताब को खत्म करते ही आप इस बात को समझ जाएंगे की आपके और आपके सम्पर्क में आने वालों के जीवन में क्यों घटित हो रहा है। जीवन में खुशी के मार्ग को कैसे चुनें, सफल कैसे हुएं इस किताब में सब बताया गया है। इस किताब को अंग्रेजी राइटर जेरी हिक्स ने लिखा है। मूलरूप से ये अंग्रेजी किताब जो इसी नाम से है उसके अनुवाद है।

इसकी कीमत 172 रूपए है।

2. मानसिक शांति के रहस्य

हरिदत्त शर्मा द्वारा लिखी यह किताब आपको मानसिक शांति के बारे में बताती है। इसके साथ ही यह भी बताती है कि वो कौन – कौन से फैक्टर हैं जो हमारी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। शरीर और दिमाग में कैसे बैलेंस बना कर चला जा सकता है इस किताब को पढ़ने के बाद आप यह जान पाएंगे। एक व्यक्ति अपने जीवन में शारीरिक और मानसिक तौर पर खुश कैसे रह सकता है लेकर ने इस किताब के माध्यम से यह बताने की पूरी कोशिश की है।

इसकी कीमत 165 रुपए हैं।

3. मैनिफेस्टेशन सीक्रेट्स

डॉ वेन डब्ल्यू डायर की लिखी ये किताब आपको उन सीक्रेट्स से मिलवाएंगी जिनके बारे में आप अब तक अनजान हैं। यह विसेज़ फुल फिल्म का हिंदी वर्जन है। लेखक ने फोकसन को सेंटर रखते हुए आकर्षण को दर्शाता है। इस किताब में आपको अपनी जिंदगी से जुड़े वो सारे मिलेंगे जिन्हें आप जानना चाहते हैं।

इस किताब में आप मेनिफेस्टेशन के सारे सीक्रेट्स जानने वाले हैं। अगर आप मेनिफेस्टेशन में विश्वास रखते हैं तो इस किताब को एक बार जरूर पढ़ें।

इसकी कीमत 180 रुपए है।

4. रहस्य / सीक्रेट

रोंडा बर्नये द्वारा लिखी यह किताब दुनिया में सबसे अधिक पढ़े जाने वाले किताबों में से एक है। यह अंग्रेजी किताब सीक्रेट का हिंदी संस्करण है। इस किताब में मेनिफेस्टेशन के बेसिक के बारे में व्याख्या की गई है। अगर आफ मेनिफेस्टेशन को ज़ से जानना चाहते हैं तो इस किताब को एक बार जरूर पढ़ें। यहाँ आपको बहुत सारी सकारात्मक चीजें मिलेंगी जो आपको जीवन में आगे बढ़ने में बहुत मदद करेगी।
इस किताब को आप किसी भी बुक स्टोर या किसी वेब साइट से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

इसकी कीमत 230 रुपए है।

Read More- Best Hindi Motivational Books: Inspirational! यहां मिलेगी आपको शानदार हिंदी पुस्तकों की बेस्ट सूची!

5. आपके अवचेतन मन की शक्ति

जोसेफ मर्फी द्वारा लिखी यह किताब सकारात्मकता की ताकत को दर्शाता है। यह किताब आपके अवचेतन मन की वास्तव में चौंका देने वाली शक्तियों को खोल देगी। आधुनिक विज्ञान के साथ अत्याधुनिक ज्ञान हमारे अवचेतन मन के लिए क्यों आवश्यक है इस किताब को पढ़ने के बाद आपको उस शक्ति का अंदाजा लग सकता है। लेखक बताते हैं कि अवचेतन मन यानी की सबकॉन्शस माइंड आपके द्वारा की जाने वाले हर एक चीज को कैसे प्रभावित करता है।

इस किताब की कीमत 100 रूपये है।

Description इन किताबों को पढ़ने के बाद आप समझ जाएंगे की आपके और आपके सम्पर्क में आने वालों के जीवन में कोई घटना क्यों घटित होती है।जीवन में खुशी के मार्ग को कैसे चुनें, सफल कैसे हुए इन किताबों में सब बताया गया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button