लाइफस्टाइल

World heart day 2023: ज्यादा स्ट्रेस लेना दिल के लिए हो सकता है खतरनाक

भारत में पिछले कई सालों में दिल की बीमारी से मरने वालो की संख्या बढ़ती हुई नज़र आ रही है। कोरोना महामारी के बाद ये समस्या लोगो में ज्यादा देखा गया है। इसका मुख्य कारण अत्यधिक चिंता करना हो सकता है।

World heart day 2023: स्ट्रेस लेना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, जानें इसे मैनेज करने के आसान तरीके


आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में हम अपना ध्यान रखना ही भूल गए है और ये भी भूल गए है की सेहतमंद रहने के लिए दिल की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों लोग कई वजहों से लगातार दिल की समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सही कदम उठाए जाए। स्वस्थ आहार और शारीरिक गतिविधियों के साथ दिल को हेल्दी बनाने के लिए अच्छी मेंटल हेल्थ भी जरूरी है।
 इन दिनों लोगों पर काम का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में काम के बढ़ते बोझ और जीवनशैली में हो रहे तेजी से बदलाव की वजह से लोग अक्सर कई मेंटल हेल्थ समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। इन दिनों स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वस्थ रहने के लिए हमारा शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होना जरूरी है। हालांकि, काम और अन्य समस्याओं की वजह से लोग अक्सर स्ट्रेस का शिकार होने लगते हैं, जिसका असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी दिखाई देता है।
स्ट्रेस हमारे दिल की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। दिल हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे भी मनाया जाता है। स्ट्रेस दिल की बीमारियों का मुख्य कारण है। ऐसे में हमे अपने दिल का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए और स्ट्रेस को भी मैनेज करना चाहिए। आइये जानते है इसे मैनेज करने के कुछ टिप्स
सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक स्ट्रेस मैनेज करने के लिए स्वस्थ भोजन करें।
इसके अलावा व्यायाम करें, भरपूर नींद लें और अगर आप तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं तो खुद को आराम दें।
कार्यों की प्राथमिकता सूची बनाएं, ताकि सही तरीके काम पूरा हो सके और आपको दबाव महसूस न हो।
किसी योग विशेषज्ञ की मदद से साँस सम्बन्धी एक्सरसाइज करें।
दूसरों की हर बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने की आदत से बचें।
ज्यादा परफेक्शन की आदत से बचें, क्योंकि इससे भी बहुत स्ट्रेस होता है।
किसी एक ही घटना के बारे में बार-बार सोचने से बचें।
अपनी कमियों पर दुखी होने की बजाय उसे निखारने की कोशिश करें।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button