लाइफस्टाइल

Wedding Shopping: मुंबई की वो जगहें जहाँ आपको मिलेंगे शादी के लिए बेस्ट Outfits

Wedding Shopping: करना चाहते है शादी की शॉपिंग बजट और क्वालिटी के साथ तो मुंबई की ये जगह है आपके लिए बेस्ट


Wedding Shopping: हमारे देश में शादियां किसी त्यौहार से कम नहीं होती है जिस भी घर में शादी होती है उस घर में एक-दो नहीं बल्कि 6 महीने पहले से शॉपिंग शुरू हो जाती हैं। कई बार तो लड़कियों को शादी की शॉपिंग के लिए कोई बेस्ट जगह ही समझ नहीं आती है क्योंकि आज के समय पर सभी लड़कियों की अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा आकांक्षाएं होती है। उनको अपनी शादी में सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट चाहिए होता है साथ ही साथ उनको बजट का भी ध्यान रखना होता है क्योंकि  शादी में कई खर्चे होते है। तो चलिए आज हम आपको शादी की शॉपिंग के लिए मुंबई की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां से आप अपनी मनपसंद शॉपिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं इन जगहों से आप अपनी शादी के लिए अपने बजट के हिसाब से चीजे खरीद सकते है। तो चलिए विस्तार से जानते है इन जगहों के बारे में।

Wedding Shopping
Wedding Shopping

शादी का दिन हर एक व्यक्ति के लिए बेहद खास होता है। फिर चाहे वो लड़का हो या कोई लड़की। हर इंसान के अपनी शादी को लेकर अलग -अलग सपने होते है। जब भी कोई व्यक्ति शादी करने जाता है तो वो सोचता है उसकी शादी में सब कुछ खास और अच्छा हो। इस लिए आपकी शादी को और ज्यादा खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए मुंबई के 5 बाजार लेकर आए है जहां आप आराम से अपनी पसंद और बजट के हिसाब से शॉपिंग कर सकते है।

जाने मौनी रॉय के उन स्टाइलिश आउटफिट्स के बारे में जिसे पहन सकती है हर लड़की

मुंबई की ये 5 मार्किट बेस्ट है शादी की शॉपिंग के लिए

भुलेश्वर बाजार: भुलेश्वर बाजार की गिनती व्यस्त बाजार में होती है। बता दें कि हर रोज लोग काफी बड़ी संख्या में भुलेश्वर बाजार शादी की शॉपिंग के लिए आते हैं। आप यहाँ से साड़ी, लहंगा, जूता, ज्वेलरी सस्ते दामों में खरीद सकते है। इतना ही नहीं भुलेश्वर बाजार में आप सिले कपड़े और आर्टिफीसियल ज्वेलरी सिर्फ 200 रुपये में खरीद सकते है।

Wedding Shopping
Wedding Shopping

मंगलदास बाजार: मंगलदास बाजार को लेकर लोगों का कहना हैं कि मुंबई में रहने वाले लोगों की शादी की शॉपिंग के लिए पहली पसंद मंगलदास बाजार है। मुंबई में लोग लंबे समय से शादी की शॉपिंग के लिए मंगलदास बाजार जाते है। वहां से आप सिल्क, वेलवेट, फैब्रिक, जरी वाली साड़ियां और लहंगे अच्छे प्राइज  में खरीद सकते है। अगर आप मोलभाव करना चाहते हैं, तो सेंट्रल गली में शॉपिंग करें।

Wedding Shopping
शादी की शॉपिंग

जुहू तारा रोड: अगर आपकी शादी का बजट अच्छा है और आप अपनी शादी में अधिक खर्च करना चाहते हैं, तो आपको एक बार जुहू तारा रोड जरूर जाना चाहिए। आप यहां से डिजाइनर फाल्गुनी, मसाबा, मनीष अरोड़ा, रितु कुमार, शेन पिकॉक के डिजाइन किए हुए कपड़े खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं बात दें कि जुहू तारा रोड पर सभी डिजाइनरों के स्टोर हैं।

Beauty of eyes: अगर आप भी बिना लाइनर के अपने आंखों को दिखाना चाहते है खूबसूरत, तो टॉय करें ये टिप्स

हिंदमाता बाजार: हिंदमाता बाजार शादी की शॉपिंग के लिए एक फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहाँ से आप साड़ी, लहंगा, ज्वेलरी आदि चीजे अच्छे प्राइज पर खरीद सकते है। इतना ही नहीं बता दें कि यहां आप सभी रेंज की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप अपनी खुद की शादी की शॉपिंग कर रहे है तो ये जगह आपके लिए  बेस्ट है।

Zaveri Bazaar

जवेरी बाजार: मुंबई के भुलेश्वर बाजार के बारे में तो हम आपको बता ही चुके है। बता दें कि भुलेश्वर बाजार से जवेरी बाजार महज 200-300 मीटर की दुरी पर है। ये बात तो शायद आप भी जानते होंगे कि मुंबई में हीरा और ज्वेलरी का सबसे बड़ा बाजार जवेरी बाजार ही है। साथ ही बता दें कि यहाँ कई छोटी दुकाने भी है। यहाँ आप अच्छे से मोलभाव कर के खरीदारी कर सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button