लाइफस्टाइल

skincare Tips: आइस क्यूब या फिर ठंडा पानी, आपकी स्किन के लिए क्या है फायदेमंद

अपनी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट रखने के लिए हम क्या क्या नहीं करते। कुछ लोग तरह तरह के लेप का इस्तेमाल करते है तो कुछ लोग बर्फ या ठंडे पानी का इस्तेमाल करते है। कुछ लोग गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए बर्फ का भी इस्तेमाल करते हैं, जैसे बर्फ लगाना या बर्फ के पानी में मुंह डालना। चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल को आइस वॉटर फेशियल कहा जाता है।

skincare Tips: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए क्या है फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट्स की राय 


अपनी स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट रखने के लिए हम क्या क्या नहीं करते। कुछ लोग तरह तरह के लेप का इस्तेमाल करते है तो कुछ लोग बर्फ या ठंडे पानी का इस्तेमाल करते है। कुछ लोग गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए बर्फ का भी इस्तेमाल करते हैं, जैसे बर्फ लगाना या बर्फ के पानी में मुंह डालना। चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल को आइस वॉटर फेशियल कहा जाता है। 

आइस वॉटर फेशियल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन ठंडी रहती है और चेहरे पर ग्लो भी आता है। आइस वॉटर फेशियल से आपकी त्वचा के टेंनिंग्स दूर होते हैं और तो और स्ट्रेस भी कम होता है। हालांकि कई बार गलत तरीके से इसका इस्तेमाल करने की वजह से ये फेशियल स्किन को फायदे देने की बजाय नुकसान पहुंचा देता है। आइस वॉटर फेशियल करते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

आइस वॉटर फेशियल के नुकसान

स्किन इरिटेशन

बर्फ के पानी का इस्तेमाल करते वक्त अगर आइस क्यूब्स को डायरेक्ट फेस पर या स्किन पर लगाया जाता है तो इससे जलन की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए इन परेशानियों से बचने के लिए हमेशा बर्फ के टुकड़े को रुमाल या किसी कॉटन के कपड़े में बांधकर चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर बर्फ लगाने के बाद इसे साफ पानी में अच्छी तरह जरूर धोएं। 

Read More: Skin Care Tips: क्या आपके चेहरे का ग्लो हो रहा है कम, शरीर में विटामिन की कमी से हो सकता है ऐसा

बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा

अगर आप बिना फेस धोए डायरेक्ट आइस वॉटर फेशियल करती हैं तो अगली बार से ऐसा करने से बचे।  क्योंकि इससे आपके चेहरे पर बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। बर्फ को गंदे चेहरे पर रगड़ने से चेहरे पर मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी स्किन के रोमछिद्रों में घुस जाती है। जिसकी वजह से आपको स्किन इंफेक्शन हो सकता है।

सेंसेटिव स्किन के लिए नुकसानदेह

जिन लोगों की त्वचा बहुत सेंसेटिव होती है, उनके लिए आइस वॉटर फेशियल नुकसानदायक साबित हो सकता है। सेंसेटिव स्किन वाले लोगों को आइस क्यूब से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ड्राई स्किन वाले लोगों को भी रोजाना आइस वॉटर से फेशियल करने से जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

We’re now on WhatsApp. Click to join.

स्किन का ब्लड फ्लो होता है प्रभावित

आइस वॉटर फेशियल स्किन में ब्लड फ्लो को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि आइस वॉटर फेशियल करते वक्त इन जरूरी बातों का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर आपको पहले ही स्किन से जुड़ी कोई समस्या या बीमारी है तो बिना डॉक्टर के परामर्श के आइस वॉटर फेशियल न करें। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button