लाइफस्टाइल

Holi 2024: होली के दिन दिखना चाहते हैं स्टाइलिश तो ट्राई करें ये आउटफिट्स

Holi 2024: अगर आप भी जल्द ही होली पार्टी अटैंड करने वाले हैं। लेकिन आप कपड़ों को लेकर संशय में हैं, तो ये लेख आपके लिए है। होली के फंक्शन के लिए यहां कुछ आउटफिट्स के आइडियाज दिए गए हैं। इसके हिसाब से भी आप अपने लिए आउटफिट चुन सकते हैं।

Holi 2024: होली पर दिखना चाहते हैं खास तो इन अभिनेताओं से लें टिप्स

हिंदू धर्म में होली काफी अहम त्योहार माना जाता है। होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली मनाई जाती है। इसी के चलते इस साल 24 मार्च को होलिका दहन है और 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के दिन के रूप में भी याद किया जाता है। लोग होली के दिन जमकर रंगों से खेलते हैं और अपने मन की गलत भावनाओं का त्याग करके प्रेम की भागवा जागृत करते हैं। आम आदमियों के घरों से लेकर होली से पहले से ही फिल्म और टीवी जगत में भी होली पार्टी का सिलसिला शुरू हो जाता है। सभी दफ्तरों में होली का त्योहार मनाया जाता है।

अगर आप भी जल्द ही होली पार्टी अटैंड करने वाले हैं। लेकिन आप कपड़ों को लेकर संशय में हैं, तो ये लेख आपके लिए है। होली के फंक्शन के लिए यहां कुछ आउटफिट्स के आइडियाज दिए गए हैं। इसके हिसाब से भी आप अपने लिए आउटफिट चुन सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेताओं के लुक्स के बारे में बताएंगे, जिससे टिप्स लेकर आप होली पार्टी के लिए तैयार हो सकते हैं।

कार्तिक आर्यन

अगर आप ऐसे कपड़े पहनना चाहते हैं, जो आरामदायक भी हो तो कार्तिक आर्यन के जैसे जींस के साथ सफेद रंग की शर्ट पहनें। जींस में आप अपना फोन कैरी कर सकते हैं। इसके साथ काला चश्मा लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें।

Read More:- Holi Special Trains: होली पर रेलवे का तोहफा! UP-Bihar जाने को इन स्टेशनों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

वरुण धवन

आप वरुण धवन की तरह सफेद रंग की टीशर्ट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी रंग की पैंट पहन लें। सफेद रंग के साथ डार्क रंग की पैंट ज्यादा अच्छी लगती है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरह ही आप ऑल व्हाइट लुक कैरी करेंगे, तो आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इसके लिए आपको बस सफेद रंग की टीशर्ट के साथ सफेद रंग की ही पैंट या जींस पहननी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

विक्की कौशल

अगर सफेद रंग का कुर्ता पहनने का सोच रहे हैं, तो इससे बेहतर तो कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। होली पार्टी में आप इस तरह का या फिर चिकनकारी वर्क का कुर्ता पहन सकते हैं। इसके साथ सफेद रंग का ही पायजामा आपको हैंडसम दिखने में मदद करेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button