लाइफस्टाइल

Vladimir vs Volodymyr: दुनिया में 40 लाख लोग लगाते हैं अपने नाम के आगे व्लादिमीर जानें वजहें

Vladimir vs Volodymyr: व्लादिमीर या वोलोदिमीर, क्या है एक समान प्रतीत होने की वजह ?


Highlights-

. दोनों राष्ट्रपतियों के नाम करीब – करीब एक जैसे हैं।

. उच्चारण से लेकर स्पेलिंग तक बिल्कुल समान समझ आते हैं।

. दुनिया में 40 लाख लोग लगाते हैं अपने नाम के आगे व्लादिमीर।

Vladimir vs Volodymy: रूस और यूक्रेन में अब भी जंग जारी है। जंग को 56 दिन हो गए हैं लेकिन कोई भी नतीजा सामने आता नज़र नहीं आ रहा है। इस युद्ध में अगर किसी ने सबसे अधिक नुकसान सहा है तो वो है आम जनता। खैर, हम यही आशा करते हैं कि दोनों देशों के बीच जल्द – से – जल्द शांति स्थापित हो जाए।

इस बीच एक चीज जो दुनियाभर में सबको उलझन में डालता रहा वो है दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के नाम। दोनों राष्ट्रपतियों के नाम करीब – करीब एक जैसे हैं। उच्चारण से लेकर स्पेलिंग तक बिल्कुल समान समझ आते हैं। आपके मन में भी एक बार तो यह सवाल ज़रूर आया होगा कि आखिर ऐसा सच में है या फिर यह कोई संयोग है। अगर हम कहें कि ये संयोग नहीं एक इतिहास है तो आप इस बात पर कितना यकीन करेंगे। आज आपको हम इसी का उत्तर देने वाले हैं।

दुनिया में बहुत सारे नाम हैं जो न जाने कितने पुराने इतिहास और रहस्य छुपाये हुए हैं। हम अपने जीवन में काफी चीजों को अनदेखा कर जीते रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कोई एक चीज अपने अंदर दबे रहस्य को अधिक समय तक छिपा नहीं पाती। रहस्य जुड़ा है नाम से । वो नाम है व्लादिमीर। कुछ समय से व्लादिमीर नाम काफी चर्चे में है। कारण है इस नाम का कनेक्शन दो ऐसे राष्ट्रपतियों से होना जिनके देशों के बीच वर्तमान में भारी जंग चल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Владимир Владимирович Путин (@putin_fanclub_)

रूस के राष्ट्रपति हैं व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति हैं वोलोदिमीर जेलेंस्की। देखा जाए तो दोनों ही नामों के उच्चारण करीब – करीब एक जैसे ही हैं। शेक्सपियर ने कहा था नाम में क्या रखा है? लेकिन आज यही नाम रूस और यूक्रेन के बीच के युद्ध के कई वजहों में से एक है। आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने व्लादिमीर नाम और इस नाम से जुड़े यूक्रेन के इतिहास को लेकर बहुत जज्बाती हैं।

एक रिपोर्ट में यह बात पता चली है कि यह नाम रूस और यूक्रेन में सबसे अधिक प्रयोग की जाती है। करीब 40 लाख लोग ऐसे हैं जो व्लादिमीर नाम का इस्तेमाल करते हैं। इसका कारण व्लादिमीर द ग्रेट को कहा जाता है। व्लादिमीर रूस के सबसे अच्छे शासकों में से एक रहे हैं। इस नाम का शाब्दिक अनुवाद स्लाव ( पूर्वी यूरोप, दक्षिणी यूरोप और उत्तर एशिया में बसने वाली एक मानव जाति) के अनुसार दुनिया का स्वामी है। आपको बता दें कि यह एक राजसी नाम है जो पुराने दिनों में बहुत लोकप्रिय था।

इस नाम में एक मुर्तीपूजक उत्पति है। लेकिन रूस के एक ईसाई देश बनने के बाद ये माना जाना शुरू हुआ की इसमें रूढ़िवादी जड़े हैं।चलिए ये समझाने के लिए आपको हम इतिहास के पन्नों में लेकर चलते हैं।

नाम का इतिहास

ये नाम बड़े काम की चीज है। वो कैसे आपको सब पता चल जाएगा। लेकिन सबसे पहले हम आपको पुतिन की रूस के प्रति एक सोच को बताते हैं। पुतिन का यह मानना है कि रूस की देवी थियोकोटोस ने व्लादिमीर द ग्रेट ( व्लादिमीर द ग्रेट यूक्रेन की राजधानी कीव के ग्रैंड प्रिंस थे जिन्होंने पहली बार रूस, बेलारूस और यूक्रेन को मिलाकर एक रूसी साम्राज्य बनाया था।) के अवतार के रूप व्लादिमीर पुतिन को रूस को बचाने और यूक्रेन, बेलारूस और रूस को एक साथ लाने के लिए रूस की सत्ता पुतिन को सौंपी है। पुतिन की यह सोच मीडिया में काफी प्रचलित है।

साल 2009 में जाएं तो हमें यह देखने को मिलता है कि पुतिन स्वयं इस नाम वाली रणनीति के साथ चुनावी मैदान में आये और अपना नाम व्लादिमीर कहने पर जोर डालने लगे। आपको बता दें कि व्लादिमीर द ग्रेट का 958 ई. से 1015 ई. का रूस का इतिहास का गोल्डन एज कहा जाता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि पुतिन का यूक्रेन और व्लादिमीर नाम प्रेम के पीछे व्लादिमीर द ग्रेट हैं।

Read More- Indians amid Russia-Ukraine War: क्या भारतीय छात्रों की परवाह करता है भारतीय सरकार?

नाम का रहस्य

इस नाम का अर्थ सबसे अधिक बार लक्ष्यों को प्राप्त करने में उज्ज्वल सकारात्मक ऊर्जा और दृढ़ता के साथ जुड़ा हुआ है। प्राचीन समय से ही यह अवधारणा रही है कि नाम केवल किसी व्यक्ति को बुलाता है, परंतु शायद ही आप जानते होंगे कि यह एक विशेष सूत्र है जो व्यक्ति के भाग्य को दर्शाता है।

इस नाम की जड़ें जर्मनी से हैं। व्लादिमीर नाम दो भागों से मिलकर बना है। पहला भाग है व्लादि इसका अर्थ है शासक यानी किसी देश या किसी क्षेत्र पर राज्य करने वाला। दूसरा भाग है मीर जिसका अर्थ होता है प्रसिद्ध और महान। अब हम आपको व्लादिमीर का पूरा अर्थ बताते हैं। इस नाम का अर्थ है महान शासक जो ब्रह्मांड में सबसे अधिक शक्तिशाली हो।

Read more- Pakistan Constitutional crisis: पाक मे एक बार फिर हाहाकार! 5 साल भी नहीं टिक पाती कोई भी सरकार

व्लादिमीर बनाम वोलोदिमिर

युद्ध चाहे कोई भी हो इतिहास की भूमिका बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। रूस और यूक्रेन के इतिहास में एक बहुत बड़ा खिलाड़ी है और वो है अमेरिका। अमेरिका रूस को घेरने के लिए व्लादिमीर की काट में वोलोदिमिर नाम लेकर आया और दुनिया को यह कहा कि यूक्रेन के व्लादिमीर द ग्रेट व्लादिमीर नहीं वोलोदिमिर द ग्रेट थे। इसलिए यहाँ सबसे बड़ा सवाल अमेरिका पर ही खड़ा होता है। सवाल यह है कि क्या वोलोदिमिर जेलेंस्की को यूक्रेन का नायक बनाकर यूक्रेन की गद्दी पर बैठने की रणनीति के पीछे व्लादिमीर बनाम वोलोदिमिर कार्ड खेलना अमेरिका का प्लान है ? खैर, इसका न कहीं सबूत है और न कहीं तथ्य। यह कही सुनी बातें हैँ। लेकिन अमेरिका पर इस तरह के सवाल खड़े करने के पीछे उसकी दोनों देशों के बीच पड़ने वाले व्यवहार को बताया जा सकता है।

नाम की विशेषता

व्लादिमीर एक सक्रिय और जिज्ञासु व्यक्ति है जो जोखिम के लिए तैयार है और हर समय रोमांच से भरा होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button