लाइफस्टाइल

6 DIY आइडियाज से दें अपने घर को अनोखा और आकर्षक मेकओवर

DIY के क्रिएटिव तरीकों से दें घर को युनिक और डिफरेंट लुक


सभी अपने घर को सुन्दर और आकर्षक बनाना चाहते हैं और ऐसे में घर को डेकोरेट करने के लिए आप बाजार से कई मंहगे डैकोरेटिव आर्ट पीस खरीदकर लाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसके बजाए आप घर पर ही होम डेकोरेशन के लिए आसानी से आर्ट पीस बना सकते है। इसके लिए आपको अपने ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और घर भी डैकोरेट हो जाएगा। आज आपको अपने घर सजाने के लिए ऐसे ही कुछ DIY Ideas बताएंगे, जिससे घर को एक नया और यूनिक लुक मिलेगा और घर काफी आकर्षक और अलग दिखेगा।

घर का आकर्षक मेकओवर
घर का आकर्षक मेकओवर

आइए जानते है घर को सजाने के आसान क्रिएटिव आइडियास: –

  • DIY Pompom Rug
    ऊन से या फैदर के द्वारा पॉम-पॉम फ्लॉवर बना कर उसे सुई की मदद से जोड़ दे। आप इससे सॉफ्ट और स्टाइलिश डोरमेट के साथ-साथ डेकोरेशन का सामान भी बना सकते है।
  • Picture Frames With Tape
    बिना फ्रेम के फोटो लगाने के लिए दीवार पर पेंसिल से फोटो साइज का फ्रेम डिजाइन बनाकर बीच में ग्लू से फोटो लगाकर या मैसेज लिख लें। इसके बाद टेप या कलरफुल पेपर लगा कर डिजाइन बना सकते हैं।
  • Tape Wall Decoration
    स्टाइलिश और यूनिक तरीके से वॉल डैकोरेशन के लिए भी आप टेप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। दिखाएं अपनी क्रिएटिविटी और सजा दें अपने घर को रंग-बिरंगें डिजाईनो से।
  • A Vase with Pennies
    पुराने वास, फोटो फ्रेम या कैंडल होल्डर को नया बनाने के लिए आप पुराने सिक्कों का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते है।
घर का आकर्षक मेकओवर
घर का आकर्षक मेकओवर
  • DIY Paper Curtain
    कलरफुल पेपर्स को अपनी पंसद से काट कर इसे सुई-धागे की मदद से जोड़ दें। इसी तरह ज्यादा लड़ी बनाकर इसके उपर एक मोटी पट्टी लगाकर उसे दरवाजे या खिड़की पर लगा दें।
  • Earthy Starburst Twig Wreath
    बगीचे में से या किसी पेड़ की टूटी टहनियों को फैंकने की बजाए आप उसका इस्तेमाल घर के लिए सुंदर स्टारबर्स्ट ट्विग बनाने के लिए भी कर सकते है। अपने घर का लुक चेंज केनव के लिए यह सबसे अनोखा और आकर्षक तरीका है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button