लाइफस्टाइल

Virat Kohli Diet: विराट की तरह चाहते हैं अपनी बॉडी तो ऐसी रखें डाइट, मिलते हैं पूरे विटामिन-मिनरल, जानें कैसा खाना खाते हैं काेहली

Virat Kohli Diet: स्‍टीम वेजिटेबल्स का सेवन प्री मील से पहले करने पर जबरदस्त फायदा मिलता है। मतलब अगर लंच या डिनर से पहले इन्हें खाएं तो पचाना आसान हो जाता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

Virat Kohli Diet: स्टीम्ड सब्जियां खाने के ये हैं जबरदस्त फायदे, विराट कोहली भी फॉलो करते हैं ये डाइट

विराट कोहली अच्‍छे क्रिकेटर तो हैं ही, साथ ही उन्‍हें अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि विराट अपनी डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्‍ट हैं। कुछ इंटरव्यू में विराट कोहली ने अपनी डाइट को लेकर जानकारी दी है। एक इंटरव्यू में कमेंटेटर जतिन सप्रू ने कहा कि विराट स्‍टीम्‍ड सब्जियां खाते हैं। जिसमें बिल्‍कुल मसाले नहीं होते। हम सभी जानते हैं कि सब्जियां हमारे आहार का जरूरी हिस्‍सा हैं। यह हमारी सेहत बनाती हैं। कई बार हम सब्जियों को बनाने के तरीकों पर ध्यान नहीं देते, जिससे इनमें मौजूद पोषक तत्व नष्‍ट हो जाते हैं और वह हेल्‍दी नहीं रहती। इसलिए सब्जियों को स्‍टीम करके खाना अच्‍छा विकल्‍प है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि विराट कोहली की डाइट क्या है। और वे खुद को फिट कैसे रखते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

आपको बता दें कि विराट कोहली स्वस्थ आहार और सक्रिय जीवनशैली की शक्ति में दृढ़ विश्वास रखते हैं और वह मैदान पर अपनी सफलता का श्रेय अपनी आहार संबंधी आदतों को देते हैं। शायद आपने लोगों को इस बारे में बात करते सुना होगा कि अगर उन्हें उनके रहस्यों के बारे में पता होता तो वे उनकी फिटनेस दिनचर्या का पालन कैसे करते। यह लेख उन सभी के लिए अवश्य पढ़ा जाना चाहिए जो फिटनेस के टिप्स जानने के लिए उत्सुक हैं।

हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यम में विराट कोहली ने कहा कि फिटनेस में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती खाना था। उन्होंने यह भी कहा कि वह छह महीने तक अपने मौजूदा आहार को बनाए रख सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके आहार में बिल्कुल भी मसाला शामिल नहीं होता है। वह खुद को कुछ भी बहुत ज़्यादा खाने से रोकते हैं या ऐसा कुछ भी नहीं खाते जिससे पिच पर उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। वो स्टीम खाना पसंद करते हैं।

Read More:- Bollywood Celebs Diet: फिट रहने के लिए खूब अत्याचार झेलते हैं ये सेलेब्रिटीज, 15 सालों से नहीं खाया अपना फेवरेट खाना

स्टीम्ड सब्जियां खाने के फायदे Virat Kohli Diet

पोषण से भरपूर

स्‍टीम वेजिटेबल्स में बीटा कैरोटीन, विटामिन सी, विटामिन के और मिनरल्‍स भर-भरकर पाए जाते हैं। जब सब्जियों को स्टीम किया जाता है तो उनके पोषक तत्व जस के तस बने रहते हैं। इनसे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है।

वजन मेंटेन रखती हैं स्टीम्ड सब्जियां Virat Kohli Diet

स्‍टीम या भाप वाली सब्जियां खाने से फैट और कैलोरी नहीं बढ़ती है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो देर तक पेट को भरा रखने में मदद करती हैं। इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती और ज्यादा खाने से बच जाते हैं।

डाइजेशन दुरुस्त बनाए Virat Kohli Diet

स्‍टीम्‍ड सब्जियां खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है। इन सब्जियों में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिसे पचाना काफी आसान होता है। इससे पेट की सेहत दुरुस्त रहती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

डायबिटीज का खतरा नहीं Virat Kohli Diet

स्टीम्ड वेजिटेब्लस खाने से डायबिटीज का रिस्क भी कम होता है। दरअसल, इन सब्जियों में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। जिससे डायबिटीज का जोखिम नहीं रहता है।

आंखों की सेहत के लिए बेहतर Virat Kohli Diet

स्टीम्ड सब्जियां आंखों की सेहत के लिए भी अच्छी होती हैं। कुछ सब्जियों में ल्‍यूटिन और जैक्‍सेंथिन कैरोटिनॉइड पाए जाते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इनसे बढ़ती उम्र से भी बचा जा सकता है।

जानें किस सब्‍जी को कैसे स्‍टीम करें Virat Kohli Diet

  • सब्‍जी जैसे गाजर, मटर, ब्रोकोली, शिमला मिर्च- इन्‍हें केवल 8 मिनट के लिए स्टीम करें।
  • पत्‍तेदार सब्जियां- पालक को स्‍टीम होने में केवल 5 मिनट लगता है।
  • फ्रेंच बीन्‍स – इन्‍हें 5- 7 मिनट के लिए स्ट्रीम करें।
  • आलू- आलू को 10 से 12 मिनट के लिए स्‍टीम कर सकते हैं।

​दिन में कब करें स्‍टीम्‍ड सब्जियों का सेवन

​स्‍टीम्ड वेजिटेबल का सेवन अगर प्री मील के तौर पर किया जाए, तो यह सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता है। यानी कि आप इसे डिनर या लंच से पहले खा लें, तो इसे पचाना आसान होता है और इम्‍यूनिटी भी बूस्‍ट होती है।

पसंदीदा जंक फूड से परहेज कर रहे विराट Virat Kohli Diet

आपको बता दें कि विराट कोहली को जंक फूड बहुत पसंद था, लेकिन अब वे इससे दूर रहते हैं। वे तले हुए या मसालेदार खाने से परहेज़ करते हैं, जिन्हें हम आमतौर पर खाने के लिए तरसते हैं। विराठ कोहली कहते हैं कि वे केले के चिप्स जैसे स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों की तलाश करते हैं, जिससे उन्हें अपनी कैलोरी और खाने की बेवजह की इच्छा पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button