लाइफस्टाइल

Anti Valentine Week List 2024: कब मनाया जाएगा ‘एंटी-वेलेंटाइन वीक’, यहां जानें लिस्ट!

Anti Valentine Week List 2024: वैलेंटाइन वीक ख़त्म होते ही एक नया हफ़्ता शुरू हो जाता है- एंटी-वैलेंटाइन वीक। यह सप्ताह 15 फरवरी से 21 फरवरी तक चलता है और प्यार से परे विभिन्न भावनाओं को स्वीकार करने का मौका है।

Anti Valentine Week List 2024: क्यों मनाते हैं एंटी-वैलेंटाइन वीक? यहां है पूरी जानकारी 

एंटी-वैलेंटाइन वीक 2024: फरवरी का महीना आते ही हर तरफ प्यार के चर्चे होने लगते हैं। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक लोग प्यार के अलग-अलग रंगों में खो जाते हैं। लेकिन वैलेंटाइन वीक ख़त्म होते ही एक नया हफ़्ता शुरू हो जाता है- एंटी-वैलेंटाइन वीक। यह सप्ताह 15 फरवरी से 21 फरवरी तक चलता है और प्यार से परे विभिन्न भावनाओं को स्वीकार करने का मौका है।

एंटी-वैलेंटाइन वीक का पहला दिन ‘स्लैप डे’ होता है। लोग इस दिन को अपने पूर्व साथी को भूलने और उनके साथ हुए दर्दनाक अनुभवों को पीछे छोड़ने का अवसर मानते हैं।

दूसरे दिन ‘किक डे’ पर लोग अपनी नकारात्मक भावनाओं को जीवन से दूर करने का प्रयास करते हैं।

तीसरे दिन मनाया जाने वाला ‘परफ्यूम डे’ लोगों को खुद को प्यार करने का मौका देता है।

‘फ्लर्ट डे’ पर लोगों को नए दोस्त बनाने और उन्हें समझने का मौका मिलता है।

‘कन्फेशन डे’ पर लोग अपनी छुपी बातों और गलतियों को स्वीकार करते हैं और माफी मांगते हैं।

Read more:- Valentine Day 2024 : अगर आपका पार्टनर भी है फूडी, दिल्ली की इन जगहों पर कर सकते हैं वैलेंटाइन सेलिब्रेट

‘मिसिंग डे’ पर लोग अपने पार्टनर की यादों में खोए रहते हैं और उनसे अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं और अंत में, ‘ब्रेकअप डे’, जब लोग अपने जीवन में नकारात्मक या असंतोषजनक रिश्तों को खत्म करने का फैसला करते हैं।

एंटी-वेलेंटाइन वीक का उद्देश्य लोगों को प्यार के अलावा अन्य भावनाओं को समझने और स्वीकार करने में मदद करना है। इस सप्ताह में लोग अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को स्वीकार करते हैं और आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button