लाइफस्टाइल

बातें जो आपके बॉयफ़्रेंड को नही होंगी पसंद

बेहतर गर्ल्फ़्रेंड बनने के लिए ध्यान रखें यह 6 बातें


जब दो लोग रिलेशन में रहते हैं तब उन्हें एक दूसरे की कई आदतों को को अपनाना पड़ता है पर कई बातें ऐसी होती हैं जो शायद आपको पसंद हों पर आपके बॉयफ़्रेंड को नही। ऐसे में अपने रिलेशन को स्मूध और अच्छा बनाए रखने के लिए आवश्यक है की समय रहते आप अपनी ऐसी आदतों को पहचान लें जो आपके रिलेशन के लिए सही बही हैं।

लड़के लड़कियों से बहुत अलग होते हैं। इसलिए उनकी आदतें जल्दी से लड़कियों से नही मिल पाती। कयी बातें जो शायद आपको क्यूट या स्वीट लगती होंगी ऐसा हो सकता है कि आपके साथी को वे बिलकुल भी ना पसंद हों। ऐसी बातों के कारण रिलेशन में धीरे धीरे मतभेद होने शुरू हो जाते हैं।

जिस तरह से आप अपने मित्र से कुछ बातों की आशा रखती हैं उसी प्रकार वे भी आपसे कुछ आशा रखते हैं। यह कहना बिलकुल भी अनुचित नही होगा कि कुछ लड़कियाँ अपने बॉयफ़्रेंड को तंग करने में कोई कसर नही छोड़ती। तो यदि आप उन सभी से अलग बनना चाहती हैं तो अपनी ऐसी आदतों को जल्द ही सुधार लें ।

one-couple

  • I am fine : लड़कों को सबसे ज़्यादा दिक़्क़त तो तब होती है जब आप उनके पूछने पर आप यह टका सा जवाब पकड़ाती हैं। सभी जानते हैं कि लड़की के इस वाक्य का अर्थ शाब्दिक अर्थ नही होता। जब आप जानती ही हैं तो बात को घूमने की जगह सीधा ये बोल दीजिए की आप ठीक नही हैं।
  • “K” : अपने बॉयफ़्रेंड को मेसिज करते समय कभी भी OK की जगह K का प्रयोग ना करें। यह बहुत ही रूड लगता है। ऐसा लगता है मानो सामने वाले इंसान को आप में कोई दिलचस्पी ही नही है। हो सकता है कि आपने केवल अपना समय बचाने के लिए ऐसा लिखा हो पर आपके बॉयफ़्रेंड को लगेगा की आप कही और बिज़ी हैं और आपकी उनमें कोई रुचि नही है।
  • हर वक़्त उनसे अपने दोस्तों की बात करना: आपको यह ज़रूर समझना चाहिए की आपका बॉयफ़्रेंड आपके साथ आपके बारे में जानने के लिए है ना की आपकी दोस्तों के बारे में। लड़कों को लड़कीयों की तरह गॉसिप की आदत नही होती।
  • हमेशा टेक्स्ट करना : अगर आप अपने बॉयफ़्रेंड को पूरे दिन टेक्स्ट करती रहेंगी इससे उन्हें ऐसा लगेगा की मानो आप उन्हें लेकर इंसेक्योर हैं। फिर बात विश्वास पर आ जाती है। इन्सिक्युरिटी की वजह से कयी सम्बंध टूट जाते हैं इसलिए ऐसा ना करें।
  • उनकी महिला मित्रों पर संदेह करना : यह हर लड़की की आदत होती है की वे अपने बॉयफ़्रेंड की सभी महिला मित्रों को शक की नज़र से देखती हैं। और अपने बॉयफ़्रेंड और उसकी दोस्त के सम्बन्धों पर शक करती हैं। ऐसा करना ग़लत है।
  • उनके फ़ोन में झाँकना : रेलेशन्शिप में होने का अर्थ यह नही होता की एक दूसरे को प्राइवट स्पेस ना दिया जाए। फ़ोन आपके बॉयफ़्रेंड पर्सनल और प्राइवट स्पेस है तो उसमें झाँकने की आदत ख़त्म करें। क्योंकि यदि वह ऐसा करेगा तो आपको भी अच्छा नही लगेगा।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button