लाइफस्टाइल

Govardhan Puja 2022 : इस गोवर्धन पूजा दें इन संदेशों से अपनों को शुभकामनाएं, जानें तिथि और मुहूर्त

Govardhan Puja 2022 :गोवर्धन पूजा की तिथि और मुहूर्त में न हों कन्फ्यूज़, यहां देखें पूरी डिटेल


Highlights –

. इस साल तिथि लोप होने की वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को की जाएगी।

. पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली 24 अक्टूबर, सोमवार को है और इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

. ऐसे सूर्य ग्रहण की वजह से इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी।

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है। आमतौर पर गोवर्धन पूजा  दिवाली के अगले दिन पड़ती है। लेकिन इस साल तिथि लोप होने की वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को की जाएगी।

पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली 24 अक्टूबर, सोमवार को है और इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे सूर्य ग्रहण की वजह से इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी।

 पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के दिन ही इंद्र के अहंकार को तोड़कर ब्रजवासियों को उनसे रक्षा की थी।

इस दिन विशेष रूप से गाय, बछड़े, बैल और घर के पालतू पशुओं की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा वासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था।

बता दें कि इस दिन मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने का विधान है। इतना ही नहीं इसके साथ ही बता दें कि इस दिन लोग अपने घरों पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बना कर उसकी पूजा करते हैं। बता दें कि इस दिन नई फसल के अनाज से भी पूजा की जाती है, इसे ही अन्नकूट कहा जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है इस साल गोवर्धन पूजा की तिथि और पूजन मुहूर्त के बारे में।

तिथि , मुहूर्त –

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि आरंभ – अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 पी एम

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त – अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पी एम

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – 06:29 ए एम से 08:43 ए एम

द्यूत क्रीड़ा- बुधवार, अक्टूबर 26, 2022

5 संदेश जो आप गोवर्धन पूजा पर सभी को भेज सकते हो

1. श्री कृष्ण है जिनका नाम गोकुल है जिनका धाम

ऐसे भगवान श्री कृष्ण को हम सब का प्रणाम

गोवर्धन पूजा की बधाई

2. गोकुल का ग्वाला बनकर वो

गैया रोज चराता था,

भगवान का अवतार वो

गाय माता की सेवा करता था

ऐसा महान है यह त्योहार

जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान

गोवर्धन पूजा की बधाई

3. लोगों की रक्षा करने को

एक उंगली पर पहाड़ उठाया

उसी कन्हैया की याद दिलाने

गोवर्धन पूजा का है दिन आया

गोवर्धन पूजा की बधाई

Govardhan Puja

4. मुरली मनोहर, ब्रज के धरोहर

वो नंदलाला गोपाला

बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला

तो मचाएं धूम है अपना कृष्णा आने वाला

गोवर्धन पूजा की बधाई

5. हर खुशी आपके द्वार आए

जो आप मांगे उससे अधिक पाएं

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए

और ये त्योहार, खुशियों से मनाएं

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Edit- Pooja Bharti

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button