लाइफस्टाइल

Sleep Anxiety : आप भी सोते समय देखते हैं बार बार घड़ी, तो स्लीप एंग्जाइटी के हो सकते हैं शिकार

आजकल की बदलती जीवनशैली लोगों को नींद से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार बना रही है। ऐसी ही समस्या में से एक है स्लीप एंग्जायटी। एंग्जाइटी की समस्या आपके काम को प्रभावित कर सकती है और इसका निगेटिव असर रिश्तों पर भी पड़ता है।

Sleep Anxiety :  कहीं आपको भी स्लीप एंग्जायटी तो नहीं, जानें इसके अन्य लक्षण

आजकल की बदलती जीवनशैली लोगों को नींद से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार बना रही है। ऐसी ही समस्या में से एक है स्लीप एंग्जायटी। एंग्जाइटी की समस्या आपके काम को प्रभावित कर सकती है और इसका निगेटिव असर रिश्तों पर भी पड़ता है।

स्लीप एंग्जायटी की समस्या –

हमें सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ अच्छी डाइट और शारीरिक गतिविधि ही नहीं बल्कि एक अच्छी नींद की भी बेहद जरूरत है। लेकिन आजकल तेजी से बदलती हमारी जीवनशैली से लोगों की सोने की आदतें बदलती जा रही है। ऐसे में इसकी वजह से लोगों को नींद से जुड़ी कई बिमारियों का शिकार होते जा  रहे हैं। इन्हीं समस्या में से एक स्लीप एंग्जायटी भी है। वैसे कई लोग इस समस्या का शिकार हो रहे हैं, लेकिन अक्सर इसकी जानकारी न होने की वजह से इसे पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम जानते है स्लीप एंग्जायटी और इसके लक्षण, जिससे आप इसे आसानी से पहचान पाएंगे।

Read more:- Earthquake in Nepal: नेपाल में आए भूकंप में 128 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

स्लीप एंग्जायटी क्या है-

स्लीप एंग्जायटी एक प्रकार की चिंता होती है, जिसमें व्यक्ति को यह महसूस होता रहता है कि उसे पर्याप्त आराम नहीं मिल रहा है। और इसकी वजह से सोने या अच्छी नींद लेने में कठिनाई हो जाती है। यह अक्सर नींद की कमी से होने वाले नुकसानों की चिंता से होती है, जो व्यक्ति की अच्छी और शांतिपूर्ण नींद में बाधा उत्पन्न कर करती है। और इस चिंता के कारण स्वरूप तनाव बढ़ जाता है और रोजमर्रा के काम भी इससे प्रभावित होने लगते हैं।

स्लीप एंग्जायटी के लक्षण क्या क्या है –

वैसे तो  कुछ ऐसे लक्षण होते हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि आप स्लीप एंग्जायटी का शिकार हो चुके हैं। अगर आपको भी अपने अंदर ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आप स्लीप एंग्जायटी का शिकार हो सकते हैं।

सुबह मे जागने के लिए कितना समय बचा है, यह जानने के लिए लगातार घड़ी देखना स्लीप एंग्जायटी का एक मुख्य लक्षण हो सकते है।

अगर आपको स्लीप एंग्जायटी है, तो आप पर्याप्त नींद न लेने के बारे में बहुत ज्यादा सोचते रहते हैं और फिर अगले दिन आपको चक्कर और थकान महसूस होती रहती है।

स्लीप एंग्जायटी से पीड़ित लोग अक्सर सोने के सही समय के बारे में सोचते रहते हैं। साथ ही वह अपनी रोज की गतिविधियों को भी उसी समय तक पूरा करने की कोशिश करते हैं।

स्लीप एंग्जायटी का शिकार व्यक्ति अक्सर आराम के बारे में सोचने और गहरी नींद लेने के तरीकों के बारे में शोध करता रहता है। ऐसे व्यक्ति बिस्तर पर जाने के विचार से भी डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें सोने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button