रेड लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स आपके चेहरे पर लगाएंगे चार चांद

लड़कियों के मेकअप में लिपस्टिक सबसे अहम भूमिका निभाती है। किसी शादी में जाना हो, किसी पार्टी में जाना हो या ऑफिस में… लिपस्टिक बिना लगाए शायद आप घर से बाहर निकलने के बारे में सोच भी नही सकते। लुपस्टिक में सबसे पसंद किया जाने वाला कलर होता ‘लाल’! लेकिन लिपस्टिक के लाल कलर में भी कई शेड्स होते हैं, जिन्हें अलग-अलग मौकों पर लगाया जाना चाहिए।
ब्राइट रेड- यदि आपकी स्किन टोन काफी फेयर है तो आप पर ब्राइट रेड लिपकलर का काफी सूट करेगा। यदि आप ऑफिस या कॉलेज गोइंग है, तो इसे लगा सकती हैं।
वाइन और चेरी रेड– वाइन और चेरी रेड रेड लिपस्टिक शाम व रात की पार्टियों में आपके चेहरे पर चार चांद लगाती है। इसके साथ यदि आपका स्किन टोन थोड़ा डार्क है तो क्या कहने..!
ऑरेंज रेड- गेंहुए स्किन टोन के लिए ऑरेंज रेड लिपकलर वॉर्म काफी फ्रेश लुक देता है। दिन के समय ऑफिस, पार्टी या फिर शॉपिंग पर जाते हुए आप इस लिपकलर को लगा सकती हैं।