लाइफस्टाइल

Bathing Time : बदलते मौसम में किस वक्त नहाना हो सकता है खतरनाक, जानिए नहाने का सही समय

बदलते मौसम में हमें अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग रहना चाहिए क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको हद से ज्यादा बीमार कर सकती है इसलिए इस मौसम में सही समय पर नहाना चाहिए।

Bathing Time : जानिए बदलते मौसम में समय पर ना नहाने के  फायदे और नुकसान

बदलते मौसम में हमें अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग रहना चाहिए क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको हद से ज्यादा बीमार कर सकती है इसलिए इस मौसम में सही समय पर नहाना चाहिए।

बदलते मौसम में नहाने का सही समय –

इस समय जैसे-जैसे मौसम बदलता रहता है वैसे ही  मौसम का मिजाज बदलता है। हमारी डेली एक्टिविटीज को लेकर चिंताएं बढ़ने लगती  है। गर्मी या उमस भरे मौसम में तो हमारे लिए नहाना आसान होता है , लेकिन  ठंड आ जाने से सुबह और देर रात में पानी छूना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस बदलते मौसम के दौरान हमारे शरीर के तापमान में उतार-चढ़ाव के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है, तो आइए जानते हैं कि इस दौरान किस वक्त नहीं नहाना चाहिए।

सुबह में नहाने के फायदे और नुकसान –

सुबह के समय स्नान को आमतौर पर दिन की शुरुआत करने का एक स्वस्थ तरीका माना जाता है। मौसम के बदलने के दौरान, सुबह का स्नान आपके इंद्रियों को जगाने, आपकी ऊर्जा स्तर को बढ़ाने और आगामी दिन के लिए तैयार होने में मदद करता है। हालांकि, मौसम में बदलाव के समय, यह सुनिश्चित कर लें कि बाहर का तापमान बहुत अधिक कम नहीं है, और इस प्रकार के मौसम में आपके शरीर को पानी के संपर्क के लिए कितनी तैयारी है। यदि सुबह में तापमान अत्यधिक नीचे है, तो इसके बावजूद स्नान करना आपके शरीर के लिए तनावपूर्ण हो सकता है।Read more:- Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा के लहंगे में क्या है खास, जिसे बनाने में लगे 104 दिन?

शाम को नहाने के फायदे और नुकसान –

शाम का स्नान दिन भर की थकान से  राहत पाने का एक बेहतरीन तरीका होता है। शाम के समय नहाने से  दिनभर की धूल और गंदगी शरीर से साफ हो जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। और साथ ही ये स्ट्रेस को भी दूर करने का काम करता है। लेकिन बदलते मौसम में बहुत ज्यादा शाम में न नहाएं क्योंकि कम तापमान और तेज हवाएं सेहत को बिगाड़ सकती हैं।

इस वक्त नहाने से बचें –

अगर मौसम में अचानक बदलाव आता है, तो ऐसे समय में नहाना समझदारी भरा फैसला नहीं हो सकता है, जैसे की तूफान, तेज सर्द हवाओं में नहाने से आपके शरीर पर स्ट्रेस पड़ता है और इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है। खासकर बहुत ज्यादा देर रात और सूरज निकलने से पहले नहाना हानिकारक हो सकता है। हालांकि दोपहर में नहाना सबसे सही हो सकता है क्योंकि इस दौरान मौसम सामान्य रहता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button