लाइफस्टाइल

Mahashivratri fast: बेस्ट रेसिपीज आइडियाज

अगर आप भी रखते हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो इस बार ट्राई करें ये टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपीज

Mahashivratri fast: जाने महाशिवरात्रि के व्रत के लिए बेस्ट रेसिपीज आइडियाज


हर साल हमारे देश में महाशिवरात्रि का पर्व फाल्‍गुन मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन हमारे देश में सभी लोग भगवान शिव की आराधना करते और उनका व्रत रखते हैं। लेकिन व्रत के दौरान सभी लोग इस बात से परेशान रहते है कि इस दौरान खाने के लिए क्या बनाएं।इसके लिए लोग नए-नए तरीकों की तलाश करते हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज के बारे में  ताएंगे जिन्हें आप झटपट बना सकते है साथ ही साथ ये खाने में टेस्टी और हेल्दी दोनों होते है तो तो चलिए इस महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ये ट्राई करें।

मूंगफली के छोले: मूंगफली के छोले बनाने के लिए सबसे पहले आपको बादाम, काजू, काली मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर, और अदरक को मिक्सर में डाल कर इसका पेस्ट बनाना होगा। इसके बाद आपको कढ़ाई में थोड़ा सा घी डाल करे जीरा का छोका लगाना होगा। इसके चटकने पर इसमें टमाटर और पेस्ट डालना होगा। इसके बाद इस पेस्ट को अच्छे से भुनना होगा। इसके बाद आपको इसमें स्वादानुसार नमक मिक्स करना होगा। उसके बाद आपको इसमें उबली हुई मूंगफली मिक्स करनी होगी। ध्यान रखें मूंगफली के छोले बनाने से पहले मूंगफली को रातभर पानी भिंगोकर रखें। इसके बाद आपको इसमें थोड़ा सा पाई  मिक्स करना होगा। उसके बाद इसमें 4 से 5 मिनट तक ढककर उबाल आने दें और उसके बाद गैस बंद कर दे।

 

और पढ़ें: जानें महिलाओं को क्यों नहीं धोने और कटवाने चाहिए मंगलवार, वीरवार और शनिवार को बाल

Image source – werindia

खमंग ककड़ी: आपको एक बाउल में कुछ चीजें काट कर रखनी होगी जैसे 2 कप खीरा छोटे-छोटे टुकड़ों में, 2 कप मूंगफली क्रश किया हुआ, धनिया, ग्रेटेड नारियल 2 चम्मच, 1 छोटी चम्मच चीनी, थोड़ा सा नींबू का रस, स्वादानुसार सेंधा नमक। उसके बाद आपको इन चीजों को अच्छे से मिक्स करना है और उसके बाद इनको थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखना होगा। उसके बाद आप इससे आराम से खा सकते है।‘

सेब की खिचड़ी: सेब की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको गैस पर एक पैन रखना होगा और उसके बाद उसमें थोड़ा सा घी डालना होगा।  इसमें थोड़ी सी मूंगफली डाल कर इसे दो मिनट तक भूनना होगा और जब ये भून जाये तो इन्हें  प्लेट में निकाल लें। इसके बाद आपको इन मूंगफली को मिक्सर में डालकर पीसना होगा। अब आपको पैन में बचे घी में थोड़ा सा जीरा डाल कर छोक लगाना होगा। इसके बाद आपको इसमें हरी मिर्च डालनी होगी। इसे हल्का ब्राउल होने दें और उसके बाद इसमें कटे हुए सेब डाल दें। बस ध्यान रखें इस दौरान आपको गैस का फ्लेम  लो रखना होगा। अब आपको इससे थोड़ा सा चलना होगा और इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक मिस करना होगा। उसके बाद गैस बंद कर दे।

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button