मनोरंजन

जाने बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में जो अब फ़िल्म प्रोड्यूसर बन चुकी है

जाने बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन्स हाउस लॉन्च किया


एक फिल्म को बनाने के लिए कलाकार, निर्देशक, निर्माता जैसे तमाम लोगों की जरूरत होती है। अगर हम बॉलीवुड की बात करें तो बॉलीवुड जगत में आज के समय में हमारी अभिनेत्रियां अभिनेताओं के बराबर तो आ गयी है लेकिन अगर हम बात करें निर्माता और निर्देशक की तो आज भी इनकी गिनती में महिलाएं पुरुषों से कम है आज भी बॉलीवुड में निर्माता और निर्देशक की गिनती में पुरुषों का वर्चस्व ज्यादा दिखता है। हालांकि बॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी अभिनेत्रियां भी है जो अभिनय करने के साथ-साथ निर्माता भी बन चुकी हैं। अब ये अभिनेत्रियां फिल्मों में अभिनय करके ही नहीं बल्कि फिल्म को प्रोड्यूस करके भी मोटा पैसा कमा रही है। तो चलिए आज जानते है ऐसी हसीनाओं के बारे में जो फिल्मों में अभिनय के साथ फिल्मों को प्रोड्यूस भी करती है।

दीपिका पादुकोण: बॉलीवुड की मस्तानी यानि की दीपिका पादुकोण आज के समय में बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सफल निर्माता भी बन चुकी हैं। दीपिका पादुकोण साल 2018 में निर्माता बनी थीं और साथ ही उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया था। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘Ka Productions’ है। इस प्रोडक्शन हाउस में मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ को प्रोड्यूस किया गया था। जिसमें खुद दीपिका मुख्य किरदार में नजर आईं थीं।

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि की प्रियंका चोपड़ा आज विदेशी बन चुकी है। आज के समय में प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री होने के साथ साथ एक सफल निर्माता भी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 2015 में  खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था जिसका नाम उन्होंने ‘पर्पल पेबल पिक्चर’ रहा। प्रियंका चोपड़ा ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का निर्माण किया है।

Read more: Women’s Day special: इन महिलाओं ने साबित किया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, खुलकर जीने के लिए इसकी जरूरत नहीं..

अनुष्का शर्मा: बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज के समय में बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सफल निर्माता भी हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने चुलबुली अदाओं से सबका दिल जीत लिया है। अनुष्का शर्मा ने साल 2013 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था जिसका नाम उन्होंने ‘क्लिन स्लेट फिल्म्स’ रखा।

आलिया भट्ट: आलिया भट्ट आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली आलिया भट्ट आज के समय में एक सफल अभिनेत्री होने के साथ- साथ एक सफल निर्माता भी हैं। अभी हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स’ को लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी खुद अपने फैंस को दी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button