लाइफस्टाइल

Raw Garlic Benefits: कई बीमारियों की छुट्टी कर सकती है लहसुन की 2 कली, हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर सर्दी जुकाम में फायदेमंद

Raw Garlic Benefits: लहसुन स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यह एक औषधि की तरह होता है, जो फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी से बचाने का काम करता है। लहसुन का रोजाना सेवन दिल, दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

Raw Garlic Benefits: लहसुन से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, सुबह खाली पेट करें सेवन

हम भारतीयों को खाने का बड़ा शौक होता है। उसके लिए हम तरह तरह की चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं। उन्हीं में से खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन लगभग हर रसोई में बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाना वाला छोटा-सा लहसुन आपकी सेहत को कई बड़े फायदे दे सकता है। लहसुन की कलियों में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने और उनसे बचाव करने में हमारी मदद कर सकते हैं। Raw Garlic Benefits इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो मानसून में होने वाले इन्फेक्शन से आपकी रक्षा कर सकता है। इसलिए कई लोग इसका दवा के रूप में इस्तेमाल करते हैं और इसकी कलियों का सेवन करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको लहसुन की कली चबाने के फायदों (Garlic Benefits) के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या हैं लहसुन खाने के फायदे –

आपको बता दें कि लहसुन में थायमिन, नियासिन, फॉलेट, विटामिन-सी, जिंक, पोटेशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। Raw Garlic Benefits इससे आपकी सेहत को काफी फायदे मिल सकते हैं। इनसे शरीर में डेफिशिएंशी डिसीजेस से बचाव होता है और सेहत दुरुस्त रहती है। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करता है।

लहसुन से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे Raw Garlic Benefits

गठिया में लहसुन

गठिया में लहसुन का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। लहसुन ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कुछ लाभकारी है। इसके अलावा इसका सूजन रोधी गुण, हड्डियों के बीच सूजन को कम करने के साथ दर्द में कमी लाता है। तो, इसके लिए रोजाना रोज 2 लहसुन की कली खाएं और दर्द वाली जगह पर लहसुन का तेल लगाएं।

Read More:- Castor Oil Benefits: खूबसूरती के साथ-साथ सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है कैस्टर ऑयल, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

हाई कोलेस्ट्रॉल में लहसुन Raw Garlic Benefits

लहसुन एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, खासकर थोड़ा हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में। ये एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खून से ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है। इसके अलावा लहसुन का सेवन खून को पतला करने, बीपी बैलेंस करने और दिल की बीमारियों से बचाने में मददगार है।

सर्दी-जुकाम में लहसुन Raw Garlic Benefits

लहसुन फ्लू और सामान्य सर्दी जैसी बीमारियों की गंभीरता को रोकने और कम करने में मदद कर सकती है। लहसुन में कैलोरी कम होती है और विटामिन सी, विटामिन बी6 और मैंगनीज भरपूर होता है। इसमें विभिन्न अन्य पोषक तत्वों की भी मात्रा शामिल होती है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और शरीर में फ्लू के इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। तो, इन तमाम कारणों से लहसुन एक पावरफूड है।

त्वचा में लाता है नैचुरल ग्लो Raw Garlic Benefits

अगर त्वचा बेजान दिखाई दे रही है तो आपको रोजाना रात में सोने से पहले लहसुन खाना चाहिए। इससे त्वचा ग्लोइंग और अच्छा होती है। इससे त्वचा में नैचुरल चमक आती है। दिल की सेहत में सुधार, ब्लड प्रेशर को कम करके, कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने और आर्टरीज को सख्त होने से रोककर दिल की सेहत में सुधार करने के लिए लहसुन जाना जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

लहसुन की चाय के फायदे Raw Garlic Benefits

अगर कच्चा लहसुन खाने में परेशानी है तो इसकी चाय भी बनाकर पीना चाहिए। इसके लिए एक कप पानी लेकर एक कली लहसुन को कूटकर उसमें डाल दें। इसके बाद आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। पानी को करीब दो मिनट के लिए उबालकर आंच बंद करके छान लें। एक छोटा चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। चाय के साथ लहसुन के सेवन से सभी तरह के पौष्टिक तत्व मिल सकते हैं।

लहसुन की चटनी खाना फायदेमंद Raw Garlic Benefits

लहसुन की चटनी काफी टेस्टी होती है। इसका सेवन सेहतमंद माना जाता है। इसे खाने से फ्लू, सर्दी, बुखार, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं शरीर से दूर रहती हैं, कई तरह के संक्रमण से भी शरीर बच जाता है। लहसुन खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें फ्लेवोनॉयड और एलिसिन तत्व पाए जाते हैं, जो थायराइड को कम करते हैं। लहसुन की चटनी बनाने के लिए लाल मिर्च और लहसुन लेकर उसमें नमक, धनिया और दही डालकर पीसना चाहिए। आप चाहें तो दही की जगह आमचूर भी ले सकते हैं। इन सभी चीजों को मिक्सी में पीसकर एक पैन में सरसों का तेल गर्म कर उसमें जीरा डालें। अब चटनी में इन सभी को डालकर अच्छी तरह पका लें और सेवन करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button