लाइफस्टाइल

Navratri 2024 Rangoli Design :इस शारदीय नवरात्रि में माँ के भव्य स्वागत में बनाएं ये अनोखी रंगोली,मां हो जाएगी प्रसन्न

आजकल त्योहारों पर रंगोली बनाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है वैसे भी ये मान्यता है कि पूजा-पाठ, पर्व-त्योहार पर रंगोली बनाना शुभ होता है इसलिए आप भी शारदीय नवरात्रि बनाये ये आकर्षक रंगोली।

Navratri 2024 Rangoli Design : शारदीय नवरात्रि में रंगोली का क्या है महत्व, देखें ये 6 लेटेस्ट शानदार डिजाइन

आजकल त्योहारों पर रंगोली बनाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है वैसे भी ये मान्यता है कि पूजा-पाठ, पर्व-त्योहार पर रंगोली बनाना शुभ होता है इसलिए आप भी शारदीय नवरात्रि बनाये ये आकर्षक रंगोली।

We’re now on WhatsApp. Click to join

शारदीय नवरात्रि पावन पर्व –

शारदीय नवरात्रि Shardiya Navratri का पर्व मां दुर्गा Maa Durga की उपासना का नौ दिवसीय पावन उत्सव होता है, जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों और दस महाविद्याओं की उपासना के इस पावन पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है और साथ ही इसमें रंगोली बनाने का भी विशेष महत्व होता है। मां के हर रूप के स्वागत के लिए एक अनोखी रंगोली बनाई जाती है।

Read more:- Raksha Bandhan: इस रक्षा बंधन पर आप भी देख सकते है, भाई-बहन के प्यार पर आधारित 7 हिट फिल्में

शारदीय नवरात्रि Shardiya Navratri का पर्व पर बनाए ये रंगोली –

नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना की जाती है। ऐसे में आप घटस्थापना लिखा, कलश और मां दूर्गा की आंखें, त्रिशूल, दांडिया, श्रृंगार का सामान, पद चिन्ह आदि पान के पत्तों में बने रंगोली डिजाइन बना सकते हैं और ये रंगोली डिजाइन इस त्योहार के लिए परफेक्ट भी है।

नौ दिनों को दर्शाने के लिए नौ रंगों के कपड़ों का इस्तेमाल किया गया है। इस त्रिकोण आकार में कपड़े, फूल और रंगोली कलर से बना ये नवरात्रि स्पेशल रंगोली बेहद ही खूबसूरत है।

इसमें मां दुर्गा के रूप को भी उकेरा गया है, जो इसे बेहद भव्य बना रहा है,और साथ ही इसे डेकोरेट करने के लिए चूड़ियों का भी इस्तेमाल किया गया है।

किसी भी पर्व-त्योहार पर फूल से घर को डेकोरेट करने से पूरा घर खूबसूरत तो लगता ही है, महक भी उठता है। ऐसे में आप रंगों से रंगोली नहीं बनाना चाहते हैं तो फूलों की ये भव्य लेकिन आसानी से बनने वाली ये रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप गेंदे के फूल के साथ ही अपनी पसंदीदा कोई भी फूल ले सकते हैं।

आप सिर्फ दो रंग से भी खूबसूरत रंगोली डिजाइन कर सकते हैं। इस नवरात्रि रंगोली डिजाइन में वाइट और मरून कलर का यूज किया गया है. यदि आपके पास नीला, पीला या फिर लाल, सफेद रंग है तो ये सेम डिजाइन इन दो रंगों से भी बनाकर अपने घर को शानदार लुक दे सकते हैं।

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा जी के रूप को रंगोली पर उकेरना बेहतरीन आइडिया हो सकता है।

इस भव्य रंगोली डिजाइन में मुख्य रूप से सिर्फ तीन रंगों का इस्तेमाल किया गया है. आप अपनी पसंदीदा रंगों का चुनाव करके इस नवरात्रि रंगोली डिजाइन से घर को डेकोरेट कर सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika Creation (@radhikarangoli)

नवरात्रि पर घटस्थापना के दिन आप रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं. ये बेहद ही डिफरेंट और सिंपल रंगोली डिजाइन है, जिसमें आपको ना तो अधिक रंग की जरूरत पड़ेगी और ना ही अधिक मेहनत और समय लगेगा। इसे खूबसूरत बनाने के लिए चूड़ियों का भी यूज किया गया है। मां दुर्गा के पद चिन्ह से सजी ये रंगोली डिजाइन आप पूजा स्थल के पास बना सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button