लाइफस्टाइल

Health tips: दांतों से काटकर खाएं ये फल, तभी मिलेंगे इसके फायदे

अगर आप फलों को चाकू से काटकर खाते है, तो न खाएं। आप फलों को दांतों से काटकर खाएं, तो आपको उसके भरपूर फायदे मिलेंगे।

Health tips: जाने फल खाने का सही तरीका और क्यों चाकू से काटकर न खाए फल

Health tips: अगर आप फलों को चाकू से काटकर खाते है, तो न खाएं। आप  फलों को दांतों से काटकर खाएं, तो आपको उसके भरपूर फायदे मिलेंगे।

हमारी सेहत के लिए फलो का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद होता है। जो लोग फलों का सेवन नहीं करते उनका शरीर कई लाभों से वंचित रह जाता है। फल खाने से कई प्रकार के लाभ मिलते है। फल आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। उनमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। फलों में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो सेहत को कई लाभ देते हैं। आज हम आपको बताएंगे फलो को कैसे खाए जिससे आपको फल का लाभ ज्यादा मिले।

फल को चाकू से काटकर न खाए

फलों में पोषक तत्वों की कमी के 3 बड़े कारण होते हैं जो कि प्रकाश, गर्मी और पानी हैं। जब आप फलों को काटते हैं तो ये तीनों चीजें इनके साथ होती हैं। इससे जिंक और मैग्नीशियम जैसे माइक्रो न्यूट्रीएंट्स काटते समय ही गायब हो जाते हैं।

Read more: Garlic Side Effects: हद से ज्यादा लहसुन खाएंगे तो पड़ जाएंगे लेने के देने, इन नुकसान से बचना होगा मुश्किल!

इसके अलावा हवा के साथ इनके रिएक्शन से विटामिन सी भी नष्ट हो जाता है। इतना ही नहीं काटने से किसी फल के श्वसन दर में बढ़ोतरी होती है और शुगर टूटकर कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ती है। इससे फल जल्दी खराब हो जाते हैं, साथ ही फलों का स्वाद और बनावट भी बदल जाती है। इस तरह आप फलों के असली फायदों से अनजान रह जाते हैं।

दातों से काटकर ही खाएं ये फल

कुछ फलों को दातों से काटकर खाना चाहिए, जैसे सेब, केला, अमरूद, स्ट्रॉबेरी और चीकू। इन्हें जब आप धोकर सीधे खाएंगे तो आपके शरीर में फाइबर और रफेज की भी मात्रा बढ़ेगी। वहीं, कुछ फल ऐसे है जिन्हे आप दातों से नहीं खा सकते। इसके अलावा इन फलों को दांत काटकर खाने से दांत मजबूत होने के साथ इनके लेयर्स की सफाई भी होगी। साथ ही आंतों को ज्यादा रफेज मिलेगा जिससे मेटाबोलिज्म तेज होगा और आप हेल्दी रहेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button