हॉट टॉपिक्स

Weather Update : उत्तर भारत में जारी रहेगा सर्दी का प्रकोप, घने कोहरे के कारण देरी से चल रही कई ट्रेनें

इस समय मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर भारत में गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने और उसके बाद ही तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इस बीच दिल्ली में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ को रद्द भी की गई हैं।

Weather Update : घने कोहरे और ठंडे दिन की मिल रही है चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

इस समय मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर भारत में गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने और उसके बाद ही तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इस बीच दिल्ली में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ को  रद्द भी की गई हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

उत्तर भारत में गंभीर शीतलहर –

भारत मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में घना कोहरा बना रहेगा और उसके बाद धीरे-धीरे सुधार होगा। अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्यों में चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है साथ ही कोहरे की वजह से कई ट्रेनों और फ्लाइट्स की रफ्तार भी थम हो चुकी है।

read more : Telangana Student News : विरोध प्रदर्शन कर रही छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार, महिला पुलिसकर्मी ने की हैवानियत की हद पार

दिल्ली में ट्रेन चल रही है देरी से –

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ रद्द हो गई हैं। इसकी वजह से यात्री प्लेटफॉर्म पर ही अपनी ट्रेनों का इंतजार करते दिख रहे हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्क्रीन पर लगभग 10 ट्रेनें बहुत देरी से चल रही है।

उत्तर भारत में अभी शीतलहर रहेगी –

27 से 31 जनवरी की सुबह के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और बिहार के अलग-अलग इलाकों में कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं, 27-29 जनवरी के दौरान राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इस समय तो मौसम विभाग के अनुसार,अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में घने कोहरे छाया ही  रहेगा। उधर पहाड़ी राज्यों में कई दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ते ही जा रही है जिससे कि लोगों का हाल बेहाल हो चुका है।

इन जगहों पर बारिश की संभावना –

अगर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 27 जनवरी की रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की पूरी संभावना जताई गई है और इसके तहत अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की छिटपुट वर्षा या बर्फबारी होने की भी संभावना है और अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है। वैसे तो  29 जनवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button