लाइफस्टाइल

Mukesh Ambani Diet: ब्रेकफास्ट और लंच-डिनर में क्या खाते हैं मुकेश अंबानी? पत्नी नीता अंबानी ने किया खुलासा, जानें क्या है रूटीन

Mukesh Ambani Diet: भारत के सबसे रईस लोगों में शुमार मुकेश अंबानी की डाइट कैसी है? अगर आप उनके लाइफस्टाइल को अपना लेंगे तो यकीनन कोई भी बीमारी आपको छू नहीं पाएगी। दरअसल मुकेश अंबानी एकदम सादा डाइट लेते हैं।

Mukesh Ambani Diet: फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर फोकस करते हैं मुकेश अंबानी, गुजराती खाना है पसंदीदा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के चलते इस वक्त पूरा अंबानी परिवार सुर्खियों में है। सभी अंबानी परिवार के सदस्यों के बारे में एक-एक चीज जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। यहां तक कि अंबानी परिवार रोजाना क्या खाता है और उनकी डाइट कितनी है, इसे लेकर भी गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि भारत के सबसे रईस लोगों में शुमार मुकेश अंबानी की डाइट कैसी है? Mukesh Ambani Diet अगर आप उनके लाइफस्टाइल को अपना लेंगे तो यकीनन कोई भी बीमारी आपको छू नहीं पाएगी। मुकेश अंबानी एकदम सादा डाइट लेते हैं। इसकी जानकारी खुद उनकी पत्नी नीती अंबानी ने दी है। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

नीता अंबानी ने खुद बताया है कि मुकेश अंबानी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाते हैं? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी उन्होंने तब दी, जब वो अनंत-राधिका की शादी के लिए काशी विश्वनाथ में आशीर्वाद लेने गई थीं। मुकेश अंबानी की डाइट स्ट्रिक्ट और सिंपल है। Mukesh Ambani Diet नीता अंबानी ने बताया कि पूरा अंबानी परिवार केवल घर का बना खाना पसंद करता है। मुकेश अंबानी प्योर वेजिटेरियन डाइट लेते हैं और हफ्ते में एक बार ही बाहर का खाना खाते हैं।

सुबह जल्दी उठकर योग और मेडिटेशन करना रुटीन Mukesh Ambani Diet

उनकी फेवरेट डिश गुजराती की पनकी है। यह चावल के आटे के बैटर से बनाई जाती है, जिस पर चीज की टॉपिंग होती है। इस स्नैक को केले के पत्तों में लपेटा जाता है और मेथी, हल्दी से मसालेदार बनाया जाता है। इसे अचार या चटनी के साथ परोसा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी सुबह 5:30 बजे उठकर योग और मेडिटेशन करते हैं। योग में सूर्य नमस्कार और शॉर्ट वॉक रहती है जिसके बाद मेडिटेशन किया जाता है। वो अपनी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ पर बराबर फोकस रखते हैं।

Read More:- Virat Kohli Diet: विराट की तरह चाहते हैं अपनी बॉडी तो ऐसी रखें डाइट, मिलते हैं पूरे विटामिन-मिनरल, जानें कैसा खाना खाते हैं काेहली

फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर करते हैं फोकस Mukesh Ambani Diet

यदि आप भी अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को फिट रखना चाहते हैं तो आप इसे अपनी लाइफस्टाइल में फॉलो कर सकते हैं। क्योंकि योग सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। मुकेश अंबानी अपने सुबह के नाश्ते में फल, जूस और इडली-सांभर को ही खाना पसंद करते हैं। इस प्रकार का खाना पेट के लिए हल्का और पौष्टिक होता है। उनकी डाइट बैलेंस पर निर्भर करती है और किसी भी चीज की अधिकता से दूर रहती है।

मुकेश अंबानी को गुजराती खाना पसंद Mukesh Ambani Diet

लंच हो या डिनर मुकेश अंबानी की डाइट पूरे दिन ट्रेडिशनल इंडियन मील्स पर निर्भर करती है। उन्हें गुजराती स्टाइल डाइट पसंद आती है। जिसके अंदर दाल, सब्जी, चावल, सूप और सलाद शामिल होते हैं। ऐसा खाना लाइफस्टाइल को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। जिन्हें कई सारी पार्टीज और सोशल मीटिंग में शिरकत करनी पड़ती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं मुकेश अंबानी Mukesh Ambani Diet

इन सबके बावजूद वो स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन डाइट फॉलो करते हैं और जंक फूड से बिल्कुल दूर रहते हैं। पूरे दिन एनर्जेटिक और फोकस्ड रहने के लिए ऐसी डाइट जरूरी है। इस तरह की डाइट से आप भी अपनी हेल्थ को एकदम फिट रख सकते हैं। यह डाइट आपको पूरे दिन फोक्स्ड और एनर्जेटिक रखने के लिए जरूरी है।

ये है मुकेश अंबानी की नेट वर्थ Mukesh Ambani Diet

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 5 साल में 36 बिलियन डॉलर (करीब 2.89 लाख करोड़ रुपए) से बढ़कर 114 बिलियन डॉलर (करीब 9.45 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है। यानी अंबानी की नेटवर्थ 5 साल में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ी है। रिलायंस भारत के प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी और सबसे प्रॉफिटेबल कंपनी है। कंपनी का बिजनेस एनर्जी, मटेरियल्स, रिटेल, एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विसेज तक फैला है। ये 20 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी भी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button