लाइफस्टाइल

Mayonnaise For Hair: अगर चाहते है रूखे और उलझे बालों से छुटकारा, तो एक बार टॉय करें मेयोनीज

Mayonnaise For Hair: मेयोनीज का इस्तेमाल न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी किया जाता है। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे है उससे जान कर आपको भी हैरानी होगी। बता दें कि जिस मेयोनीज का इस्तेमाल हम अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते है। वो हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारे बालों की सुंदरता पर भी चार चांद लगाता है।

Mayonnaise For Hair: जानें घर पर कैसे बनाए मेयोनीज का हेयर मास्क और कैसे करें इसका इस्तेमाल


Mayonnaise For Hair: मेयोनीज आज के समय पर अक्सर लोगों को पसंद होती है। फिर चाहे इसका इस्तेमाल सैंडविच में किया जाए या फिर मोमोज का स्वाद बढ़ाने के लिए।  मेयोनीज का इस्तेमाल न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी किया जाता है। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आपको भी हैरानी होगी। बता दें कि जिस मेयोनीज का इस्तेमाल हम अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते है। वो हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारे बालों की सुंदरता पर भी चार चांद लगाता है। मेयोनीज हमारे बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आप चाहे तो अपने बालों की कई सारी समस्याओं को मेयोनीज की सहायता से दूर कर सकते हैं।  मेयोनीज में अंडा होता है जो प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत होता है। इतना ही नहीं मेयोनीज में वेजिटेबल ऑयल और सिरका भी मौजूद होता है। जो की हमारे बालों को पोषण देते हुए उन्हें हेल्दी रखता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है आप कैसे बना सकते हैं मेयोनीज का हेयर मास्क और कैसे कर सकते है इसका इस्तेमाल।

Mayonnaise For Hair

जाने कैसे बनाए मेयोनीज का हेयर मास्क

मेयोनीज का हेयर मास्क हमारे बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि मेयोनीज में अंडा होने के साथ साथ इसके वेजिटेबल ऑयल और सिरका भी मौजूद होता है इसलिए मेयोनीज हमारे बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि बालों पर मेयोनीज का हेयर मास्क लगाने से पहले आपको अपने बालों को थोड़ा सा गीला कर लेना चाहिए। उसके बाद आपको अपने बालों पर मेयोनीज लगाना होगा अब पांच मिनट तक अपने बालों की अच्छी तरह मालिश करनी होगी। इसके बाद बालों पर कंघी यूज करना चाहिए। उसके बाद आपको अपने बालों को 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देना चाहिए और उसके बाद लास्ट में आपको अपने बालों को अच्छे से शैंपू से धो लेने चाहिए।

Beauty Tips: फल खाने के बाद उसके छिलके फेंके नहीं क्योंकि छिलकों के फायदे जान कर आप भी हो जाएंगे हैरान

जाने बालों पर मेयोनीज का हेयर मास्क लगाने के फायदे

मेयोनीज में अंडा, वेजिटेबल ऑयल और सिरका होने के कारण यह हमारे बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे हमारे बालों को अच्छे से प्रोटीन मिलता है। जो की हमारे बालों को हेल्दी रखता है। इतना ही नहीं इसके साथ साथ यह हमारे बालों से रुखापन भी दूर करता है। क्या आपको पता है मेयोनीज का इस्तेमाल कर आप हमेशा के लिए रूसी को बाय बाय कर सकते हैं। बालों पर मेयोनीज का इस्तेमाल कर के आप अपने स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया को कम कर सकते है।

Mayonnaise For Hair

मेयोनीज का हेयर मास्क बालों को करता है सॉफ्ट

अगर आप लम्बे समय से रूसी की समस्या से परेशान है तो आप मेयोनीज का इस्तेमाल कर अपने बालों से हमेशा के लिए रूसी को हटा सकते हैं। बता दें कि मेयोनीज में अमीनो एसिड और फैटी एसिड पाया जाता है जो की हमारे बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है इतना ही नहीं यह हमारे बालों को स्वस्थ रखने के साथ साथ हमारे बालों को तेजी से बढ़ाने में भी मदद करता है। हम ये भी कह सकते हैं कि यह हमारे बालों के लिए कंडीशनर की तरह काम करता है। आपको बता दें कि मेयोनीज में अंडा, सिरका, वेजिटेबल ऑयल सभी चीजें होती है। ये सभी चीजें हमारे बालों को हाइड्रेट करने में मदद करती हैं। साथ ही साथ ये भी बता दें कि यह हमारे स्कैल्प को पोषण देकर बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button