लाइफस्टाइल

Jhadu Ke Niyam: इस समय ही लगाएं झाड़ू, वरना हो सकता है भारी नुकसान, जानें और क्या है नियम

Jhadu Ke Niyam: झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक है। झाड़ू को रखने के लिए भी दिशा का महत्व होता है। उसके रख रखाव के नियमों का पालन भी जरूरी है। जिससे आपको को बहुत लाभ होगा।

Jhadu Ke Niyam: झाड़ू के हैं कुछ जरूरी नियम, आप भी जान लें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

हिंदू धर्म, ज्‍योतिष और वास्‍तु में झाड़ू को बहुत अहम माना गया है। धर्म शास्त्र में झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक है। झाड़ू को रखने के लिए भी दिशा का महत्व होता है। उसके रख रखाव के नियमों का पालन भी जरूरी है। जिससे आपको को बहुत लाभ होगा। थोड़ी सी चूक भी आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इससे मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं। अपार सुख-समृद्धि देती हैं। वहीं झाड़ू को लेकर की गई गलतियां धन हानि का कारण बनती है।

इस दिशा में झाड़ू रखना सबसे उचित

झाड़ू रखने के लिए उचित दिशा का ज्ञान जरूरी है। झाड़ू के रखरखाव का विशेष ध्यान रखें। चार दिशा होते हैं, ईशानकोण, अग्निकोण, नैऋत्तकोण और भंडारकोण। लेकिन दक्षिणदिशा और पश्चिम दिशा के बीच झाड़ू रखना सबसे उचित माना गया है। झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। जब भी रखें तो इसे नीचे लेटा कर रखें और उनका मुंह हमेशा पूरब दिशा की तरफ करके रखने से ज्यादा लाभ मिलेगा।

समय से लगाएं झाड़ू

बहुत लोग साफ सफाई के चक्कर में बार बार झाड़ू लगाते हैं। जब मन तब झाड़ू लगाने लगते हैं। ऐसा कदापि नहीं करें। इससे बहुत नुकसान होगा। पुरुष हो या महिला, झाड़ू लगाने से पहले सर्वप्रथम सुबह उठने के बाद ईश्वर को नमन करें। धरती माता को प्रणाम करें और झाड़ू उठा कर किसी भी दिशा से लगाना शुरू नहीं करें नहीं तो माता लक्ष्मी नाराज होंगी।

इस दिशा से लगाना शुरू करें झाड़ू

झाड़ू किसी भी दिशा से लगाना शुरू नहीं करना चाहिए। जब आप झाड़ू लगाना शुरू करें तो पहले पश्चिम दिशा या उत्तर दिशा से झाड़ू लगाएं। इससे आपके घर के अंदर लक्ष्मी रुकी रहेंगी और बाहर से लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। झाड़ू लगाने के बाद गंदे कचरे को कूड़ेदान में डालें। यत्र तत्र नहीं जमा रखें, इससे दरिद्रता और मुश्किले बढ़ती रहेंगी।

Read More:- Love Astro Remedies: पति से नहीं मिल रहा प्यार तो करें ये उपाय, जीवन में कम नहीं होगा रोमांस

घर के सदस्यों के निकलने के तुरंत बाद न लगाएं झाड़ू

अक्सर कई लोग अपने घर के सदस्य के बाहर निकलते ही महिलाएं तुरंत झाड़ू लगा लेती हैं, ऐसा नहीं करें। अगर आप घर से निकले तो तुरंत झाड़ू ना लगाएं। इससे आपका काम सफल नहीं होगा। झाड़ू खरीदने, रखने एवं लगाने के अलग-अलग महत्व हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इस दिन खरीदें झाड़ू

झाड़ू खरीदने के लिए अगर कोई पर्व त्योहार का दिन हो तो सभी दिन शुभ है। लेकिन नियमित तौर पर लगाने के लिए शनिवार को झाड़ू खरीदें ताे अति उत्तम होगा। गुरुवार और शुक्रवार को झाड़ू नहीं खरीदें। उन्होंने कहा कि झाड़ू अगर छोटा हो जाए तो उन्हें जल्द से जल्द बदल दें। झाड़ू लंबा से लंबा होगा तो झाड़ू लगाने में आसानी होगी। कमर दर्द भी नहीं होगा और कई फायदा होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button