लाइफस्टाइल

Kitchen Hacks: क्या सूजी में पड़ गए हैं कीड़े? तो साफ करने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी पैसे की बर्बादी

Kitchen Hacks: खाने की बहुत सी चीजें ऐसी हैं, जिनमें कीड़े लगते समय देर नहीं लगता है और इन्हीं में से एक है सूजी। इस स्थिति में काफी मात्रा में सूजी फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ता है। आज हम आपको बताते हैं सूजी से कीड़ों को दूर रखने के कुछ घरेलू तरीके।

Kitchen Hacks: सूजी में लगे कीड़े को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

आपके किचन में कई ऐसी खाने के सामान होते हैं, जिनको अगर सही से स्टोर न करें तो वह जल्दी खराब हो सकती है। वहीं कुछ खाने की चीजों में जल्दी कीड़े लग जाते हैं। ये छोटे छोटे कीड़े खाने पीने की सामग्री को बर्बाद कर देते हैं। बात सूजी की ही ले ली जाए, सूजी या रवा को अधिक समय तक रखने से उसके अंदर कीड़े लग जाते हैं। सफेद रंग के छोटे छोटे कीड़ों की वजह से सूजी खाने लायक नहीं रह जाती है। इससे आपके पैसे और सामान दोनों की बर्बादी होती है। हालांकि सूजी के कीड़े हटा कर उसे साफ करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है। सूजी में लगे कीड़ों को साफ करने के कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आजमाकर आप सूजी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर सूजी में कीड़े लग गए हैं तो उसे कैसे हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से-

सूजी में लगे कीड़े को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स Kitchen Hacks

धूप है जरूरी

सूजी में सफेद कीड़े लग गए हैं तो सबसे पहले उसे छान लें और फिर सूजी को धूप में रख दें। भले ही काफी कीड़े छलनी में ही अलग हो गए हों, लेकिन बचे हुए कीड़े सूजी को धूप में रखने के बाद बाहर निकल जाएंगे। एक बात और धूप में सूजी को रखने के बाद बीच-बीच में उसे हाथ से चलाते रहें। इससे भी कीड़े भाग जाएंगे। धूप में रखने के बाद भी सूजी को फिर से छान लें। ऐसा करने से न सूजी बर्बाद होगी और न ही आपका पैसा।

Read More:- Kitchen Hacks: क्या आपके किचन में दाल-चावल में लग रहे हैं कीड़े? बस कंटेनर में डाल दें ये चीजें, सुरक्षित रहेगा आपका राशन

नीम की पत्ती का करें इस्तेमाल Kitchen Hacks

नीम की पत्ती

अगर सूजी में कीड़े लग गए हैं ताे उससे निजात पाने के लिए नीम की पत्तियां काफी मददगार होती हैं। इसके लिए आपको सूखी हुई कुछ नीम की पत्तियां लेनी है। इन्हें सूजी में डालकर धूप में रख देना है। इससे न सिर्फ कीड़े भाग जाएंगे, बल्कि आपकी सूजी भी हमेशा फ्रेश बनी रहेगी। इसलिए ध्यान रखें, कि आप जिस भी जार में सूजी को स्टोर करते हैं, उसमें नीम की 10-15 पत्तियां भी डाल दें।

कपूर है मददगार Kitchen Hacks

कपूर

आपको बता दें कि पूजा में इस्तेमाल होने वाला कपूर कई तरह के कीड़े भगाने में मदद करता है। सूजी में लगे कीड़ों को निकालने के लिए भी आप कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक बर्तन में सूजी निकाल कर उसके ऊपर एक अखबार फैला लें। कपूर के तीन चार टुकड़ों को अखबार के ऊपर डालें। लगभग आधे घंटे में कपूर की गंथ से कीड़े भाग जाएंगे। फिर छलनी से सूजी छान कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

टाइट बॉक्स Kitchen Hacks

सूजी को रखने के लिए ये सबसे अहम टिप मानी जाती है। दरअसल, सूजी को ऐसे कंटेनर में रखना चाहिए, जिसमें हवा बिल्कुल भी न जाए। आप कोशिश करें कि सूजी को कांच से बने एयर टाइट बॉक्स में ही रखें। साथ ही सूजी के बॉक्स को रखते समय ये देख लें कि बॉक्स में जरा भी नमी न हो। इससे भी सूजी में कीड़े पड़ जाते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

तेज पत्ता भी उपयोगी Kitchen Hacks

तेज पत्ता

सूजी को कीड़ों से बचाने में तेज पत्ता भी काफी काम का होता है। इसलिए आप जिस भी कंटेनर में सूजी को स्टोर कर रहे हैं तो उसमें 3-4 तेज पत्ता भी डाल दें। ऐसा करने से आपकी सूजी लंबे समय तक फ्रेश बनी रहेगी और कीड़ों की समस्या नहीं होगी।

नमक का प्रयोग Kitchen Hacks

नमक

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए नमक का यूज भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको साबुत नमक लेना है और इसके छोटे-छोटे टुकड़े करके उस जार में रख देने हैं, जिनमें आप सूजी को स्टोर कर रही हैं। इस तरह भी इसमें कभी कीड़ों की समस्या नहीं आएगी।

बड़े काम का है लौंग Kitchen Hacks

लौंग

लौंग भी सूजी को कीड़ों से बचाने में बेहद उपयोगी होती है। आप चाहें तो कागज में लपेटकर या सूजी के साथ ही इसे स्टोर करने वाले डिब्बे में 10-15 लौंग रख सकते हैं। इनकी महक से कीड़े दूर रहते हैं और आपकी सूजी फ्रेश बनी रहती है। कीड़े लगने पर भी आप एक अखबार में सूजी फैलाकर इसके बीच कुछ लौंग डाल सकते हैं और धूप में रख सकते हैं। ऐसा करने से आप पाएंगे कि सारे कीड़े दूर भाग गए हैं।

फ्रिज में करें स्टोर Kitchen Hacks

फ्रिज में सूजी को रखने से भी यह लंबे समय तक फ्रेश रहेगी। किसी एयरटाइट प्लास्टिक बैग में सूजी को डालकर फ्रिज में रख दें। इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज में नमी न जाए नहीं तो यह खराब हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button