लाइफस्टाइल

Indoor Plants: इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट्स जो कर देंगे रूम फ्रेशनर का काम खत्म!

Indoor Plants: 5 इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट जो कर देंगे आपका मूड फ्रेश


Highlights:

· जाने क्या होते है इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट और इन्हे आपको घर पर क्यों लगाना चाहिए

· इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट घर को महकाने के साथ घर में शांति भी बनाये रखते है

Indoor Plants: अगर कोई आपसे ये पूछता है कि प्‍लांट लगाने के क्या फायदे होते है तो हमे नहीं लगता आपको उससे ये बताने की जरूरत होगी। प्लांट्स हमारे लिए कितने जरूरी होते है ये तो हम सभी लोग जनते है। प्लांट्स हम सभी लोगों को प्रकृति से जुड़े रहने का एहसास दिलाते है साथ ही साथ यह हमारे घर की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। अपने देखा होगा कि अक्सर लोग बाजारों से महंगे-महंगे रूम फ्रेशनर खरीदते है जिनकी खुशबू ज्यादा लंबे समय तक टिकती भी नहीं है और इन्हे बार बार खरीदना मुमकिन भी नहीं है।

ऐसे में आप भी चाहते होंगे की काश हमारा घर नेचुरल तरीके से महकता रहे। तो आपको बता दें कि ये कोई मुश्किल काम नहीं है ऐसा हो सकता है आपका घर बिना किसी रूम फ्रेशनर के हमेशा नेचुरल तरीके से महकता रहेगा। इसके लिए बस आपको अपने घर पर कुछ इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट लगाने होंगे।

ये इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट न सिर्फ आपके घर को महकाएंगे बल्कि ये अपनी महक से आपके घर में शांति भी बनाये रखेंगे। उसके बाद आपको कभी भी बाजार से रूम फ्रेशनर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में बतायेगे जिनकी मदद से आपका घर हमेशा महकता रहेगा। तो चलिए जानते है उन इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट्स के बारे में।

5 इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट जिन्हे आपको अपने घर पर लगाना चाहिए।

पैशन फ्लावर: अगर आप उन लोगों में से है जिन्हे माइल्ड फ्रेग्नेंस पसंद आती है तो आपको अपने घर पर पैशन फ्लावर लगाना चाहिए। पैशन फ्लावर दिखने में स्टार शेप फ्लावर की तरह दिखता है और ये देखने में भी बेहद ही खूबसूरत लगते है। अगर आप चाहते है कि आपका घर हमेशा महकता रहे और आपको रूम फ्रेशनर की जरूरत भी न पड़े तो इसके लिए आप अपने घर पर पैशन फ्लावर लगा सकते है। इससे आपका घर हमेशा महकता रहेगा।

होया प्लांट: ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि बाजारों में मिलने वाले रूम फेशनर में कई तरह के केमिकल होते है। जिसके कारण कई बार इनसे लोगों को एलर्जी भी होने लगती हैं। अगर आप उन लोगों में से है जिन्हे स्वीट फ्रेगनेंस पसंद आती है और आप अपने घर को प्राकृतिक रूप से महकाना चाहते है तो आप अपने घर पर होया प्लांट लगा सकते है। होया प्लांट पर लगने वाले छाते के आकार के फूल आपके घर पर चार चांद लगा देते है साथ ही साथ ये आपके घर को महकाते भी है।

Indoor Plants

रोजमेरी प्लांट: अगर आप चाहते है कि आपका घर नेचुरल तरीके से महके तो आपको अपने घर पर कुछ इंडोर फ्रेग्नेंट प्लांट्स लगाने चाहिए। इसके लिए आप अपने घर पर रोजमेरी का प्लांट लगा सकते है। यह हाउस प्लांट का एक अच्छा ऑप्शन है इसकी खुशबू साइट्रस की तरह होती है।

आर्किड प्‍लांट: आर्किड प्‍लांट देखने में बेहद सुंदर लगता है और यह अपने फूलों से आपके कमरे को महकाता है साथ ही साथ इससे कमरे में रखने से आपके कमरे की हवा साफ होती है। क्या आपको पता है हवा में जाइल‍िन और टोल्‍यून नाम के दो कंपाउंड होते है जो हमारे लिए बेहद नुकसानदायक होते है लेकिन अगर आप अपने कमरे में आर्किड का प्लांट लगते है तो ये हवा से उन दोनों कंपाउंड को फ‍िल्‍टर कर आपको साफ हवा देता है।

Read More- Vastu Tips Living Room: खास वास्तु टिप्स जो आपके घर लाएंगी खुशियों की बहार!

मिंट प्लांट: अगर आप उन लोगों में से है जिन्हे हर्बल खुशबू बहुत ज्यादा पसंद आती है तो आप अपने घर पर मिंट का प्लांट लगा सकते है। मिंट प्लांट लगाने के बाद आपको अपने घर पर रूम फ्रेशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्लांट की सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा और आप चाहो तो इस प्लांट को आसानी से अपने घर पर उगा भी सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button