लाइफस्टाइल

Vastu Tips Living Room: खास वास्तु टिप्स जो आपके घर लाएंगी खुशियों की बहार!

Vastu Tips Living Room:: लिविंग रूम से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में काम आएंगे ये वास्तु टिप्स


  • जाने घर बनवाते हुए क्यों रखना चाहिए वास्तु का ध्यान
  • घर में कुछ वास्तु बदलाव से आ सकती है पॉजिटिव एनर्जी
  • पॉजिटिव एनर्जी के लिए फॉलो करें ये वास्तु टिप्स

Vastu Tips Living Room: हमारे सनातन धर्म में वास्तु का विशेष ख्याल रखा जाता है। इसलिए आपने देखा होगा कि घर बनाते हुए भी लोग वास्तु नियमों का पालन विशेष रूप से करते है। बता दें कि जब भी आप अपना घर बनवाये तो लिविंग रूम का विशेष रूप से ध्यान रखें। लिविंग रूम में भी वास्तु का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इससे हमारे घर पर सुख और समृद्धि बनी रहती है और अगर आप इसमें लापरवाही बरतते है तो इससे आपके जीवन में अस्थिरता आ सकती है। साथ ही साथ घर में वाद विवाद और क्लेश की स्थिति भी बनी रह सकती है। इसलिए आपको अपना घर बनवाते समय वास्तु का ख्याल रखना चाहिए।

अगर आपके घर पर हमेशा वाद विवाद और क्लेश रहता है तो आपको अपने लिविंग रूम के वास्तु में बदलाव करने की आवश्यकता है। अगर आप अपने लिविंग रूम में कुछ बदलाव करते है तो इससे आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी आती है। अगर आप भी अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं, तो इन वास्तु टिप्स को जरूर फॉलो करें। तो चलिए विस्तार से जानते है उन वास्तु टिप्स के बारे में जिनसे घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी।

पॉजिटिव एनर्जी के लिए वास्तु के अनुसार इस तरह बनवाये अपना लिविंग रूम

1. हमारे वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार लिविंग रूम अन्य कमरों के समान नहीं होना चाहिए, लिविंग रूम सबसे बड़ा होना चाहिए और लिविंग रूम में ज्यादा से ज्यादा खिड़कियां होनी चाहिए। इससे आपके लिविंग रूम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इस लिए जब भी आप लिविंग रूम बनाने प्लान बनाएं तो लिविंग रूम में ज्यादा से ज्यादा खिड़कियां बनाना सुनिश्चित करें।

Read More- Co-Parenting: बॉलीवुड सितारें जो तलाक के बाद बच्चों की जिम्मेदारी संभालने के लिए बने दोस्त, इनसे ले सीख

2. वास्तु के अनुसार लिविंग रूम का उत्तर या पूर्व दिशा में फिश टैंक रखना शुभ होता है। अत: आप अपने लिविंग रूम के उत्तर या पूर्व में फिश टैंक रख सकते हैं और आप अपने लिविंग रूम में सजाने के लिए बिजली से चलने वाले पानी उपकरण भी रख सकते हैं।

3. अपने घर के लीविंग रूम में कारपेट जरूर बिछाएं। क्योंकि एक तो ये देखने में खूबसूरत होते हैं। दूसरा ये हमारे घर पर पॉजिटिव एनर्जी लता है। आपका लीविंग रूम आयताकार या वर्गाकार होना चाहिए।

Vastu Tips Living Room

4. आपको अपने लीविंग रूम में फर्नीचर यानि की टेबल और कुर्सी की ऐसी लगानी चाहिए कि आने-जाने में कोई परेशानी न हो। वहीं, लिविंग रूम उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है।

Read more: Pulwama Attack के 3 साल : जब प्यार के पर्व के दिन हुआ था नफरत से भरा हमला, यादें आज भी कर देती है आंखे नम

5. अगर आप चाहते है कि आपके घर पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव न पड़े और नकारात्मक शक्तियों आपके घर से दूर रहे तो इसके लिए आपको अपने घर पर रोजाना शाम में दिया या मोमबत्ती जलानी चाहिए। साथ ही साथ आपको अपने लिविंग रूम में फूल जरूर लगाने चाहिए। अगर हो सकें तो आपको बनावटी फूलों के बदले में प्राकृतिक फूल लगाने चाहिए। साथ ही साथ दीवारों  और छत के कलर्स अलग रखने चाहिए। आसान शब्दों में कहें तो दीवार छत  का रंग अलग होना चाहिए।

6. वास्तु की माने तो आपको अपने लीविंग रूम में कभी भी रोने, दुःख, क्लेश से संबंधित तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक शक्ति आती है। घर में क्लेश की उत्पन्न होती है और इससे घर की शांति भंग होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button