लाइफस्टाइल

Female Sexuality Myths : हर सेक्स लाइफ हर च्वाइस

Female Sexuality Myths से जुड़े इन टैबू को तोड़ें और महिलाओं को दे उनका हक


Highlights –

. हम 2022 में आ चुके हैं , चीजें काफी हद तक बदल रही हैं लेकिन यह टैबू भी मात्र पुरुषों तक ही आकर अटका है।

. आज भी जब महिलायें सेक्सुएलिटी जैसे टॉपिक में सम्मिलित होती हैं तो उन्हें सीधा चरित्र हीन ही घोषित कर दिया जाता है।

Female Sexuality Myths :हम एक ऐसे समाज का हिस्सा हैं जहाँ सेक्स शब्द आज भी टैबू की तरह लिया जाता है और अगर हम इसमें फीमेल सेक्सुयेलिटी की बात करने लग जाएं तो टॉपिक को वहीं बंद कर दिया जाता है। हम 2022 में आ चुके हैं , चीजें काफी हद तक बदल रही हैं लेकिन यह टैबू भी मात्र पुरूषों तक ही आकर अटका है। आज भी जब महिलायें सेक्सुएलिटी जैसे टॉपिक में सम्मिलित होती हैं तो उन्हें सीधा चरित्रहीन ही घोषित कर दिया जाता है। क्योंकि हमारा समाज महिलाओं से इस बारे में शर्म करना, चुप रहने की उम्मीद करते आया है।

लेकिन यह बहुत ही सही समय है जब महिलाएं अपनी ज़रूरतों को ज़ोर से और स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। दुनिया को इस बात को स्वीकार करने की जरूरत है कि महिलाएं भी सेक्स का आनंद लेती हैं और इसके बारे में खुलकर बात कर सकती हैं। हम अभी भी फीमेल सेक्सुएलिटी के बारे में कई मिथक सुनते हैं जो बिल्कुल सच नहीं है।यह बहुत जरूरी हैं कि हम 21वीं सदी की महिलायें इन मिथकों के तह में जाने की आवश्यकता है और साथ ही सभी को यह बताना जरूरी है कि इन मिथकों में कितनी सच्चाई है।

आबादी का एक बड़ा हिस्सा अभी भी यह मानता है कि महिलाओं को एक विवाह के लिए तैयार करना शुरू से बहुत जरूरी है। जबकि पुरुषों पर इस तरह का कोई दबाव नहीं बनाया जाता। इसके अलावा महिलाएं भी अपनी सेक्सुअल लाइफ इन्जावइ कर सकती हैं इस पर कोई ध्यान नहीं देता। अब समय आ गया है कि हम इस तथ्य को स्वीकार करें कि महिलाओं के भी अपने च्वाइस होते हैं, उनकी भी अपने शरीर को लेकर कई जरूरतें होती हैं।

अगर आप एक महिला हैं तो वास्तव में, एक महिला के रूप में, आपको अपनी यौन इच्छाओं के बारे में पता होना चाहिए और आपको इस बारे में ज़ोर से और स्पष्ट होना चाहिए कि आप वास्तव में क्या उम्मीद करती हैं। फीमेल सेक्सुएलिटी के बारे में मिथक सेक्सुअल प्लेजर को प्रभावित कर सकता है। आज हम फीमेल सेक्सुएलिटी से जुड़े पांच मिथक बताने वाले हैं जो स्पष्ट करता है कि एक महिला और उसके शरीर के बारे में जो सबकी सोच है वह कितनी गलत है।

Read more: Health Tips for Women at 40: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए 40 साल के बाद हर महिला को जरूर करा लेने चाहिए ये 7 टेस्ट

मिथक 1. महिलाओं को वजाइनल इन्टरर्कोस ही मात्र ओर्गेज़्म देता है।

यह एक ऐसा मिथक है जिसका अभी भी भंडाफोड़ करने की जरूरत है। वजाइनल इन्टरकोर्स आनंददायक हो सकता है, लेकिन सारी महिलाओं के लिए नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादातर महिलाएं मुख्य रूप से क्लिटोरल उत्तेजना के माध्यम से ऑर्गेज्म का अनुभव करती हैं। ये सभी महिलाओं से हैं कि आप अपने शरीर का पता लगाने में संकोच न करें। यदि आप अपने साथी को ठीक वही बताते हैं जो आपको पसंद है, तो वे आपको संतुष्ट करने के लिए बेहतर काम कर सकते हैं।

मिथक 2. महिलायें पुरुष के मुकाबले सेक्स को कम चाहती हैं

यह शायद सबसे आम मिथक है जो आपने सुना होगा। महिलाओं को किसी भी तरह से सामान्य बनाना हास्यास्पद है, लेकिन यह सिर्फ एक निर्णय है जो समाज ने अपने मन से बना लिया है। अध्ययनों से पता चला है कि महिलाएं पुरुषों की तरह ही सेक्स करना चाहती हैं, लेकिन अक्सर शर्मिंदा होने के डर से अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने में संकोच करती हैं। इस तरह की इच्छा अधिक मन में जागृत होने पर कई महिलाएं ऐसा सोचती हैं कि उनके साथ कुछ गड़बड़ है, क्योंकि उनके पास एक स्वस्थ सेक्स ड्राइव है। खुद को संतुष्ट करने की इच्छा रखने में कुछ भी गलत नहीं है। इस मिथक को आप अपने मन से हटाएं।

मिथक 3. महिलायें मास्टरबेट नहीं करती हैं

इस बात पर अब विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन यह सच है यह मिथक अभी भी मौजूद है। यह सभी को ज्ञात होनी चाहिए कि पुरुषों की तरह, महिलाओं की भी जरूरतें होती हैं जो हमेशा पुरुष साथी के साथ शारीरिक संबंध ही पूरा नहीं कर सकता है।

मिथक 4. महिलाएं अपने सेक्सुअल पार्टनर से अटैच हो जाती हैं

सेक्स एक महिला के दिल का रास्ता नहीं है और यह सही समय है कि लोग इसे जानें। महिलाएं बिना अटैचमेंट के कैजुअल सेक्स करने में बहुत सक्षम हैं।यह पूरी तरह से उस महिला की च्वाइस है। हाँ ऐसा सच है कि महिलाएं शारीरिक संबंध बनाते समय पुरुष के साथ भावनात्मक संबंध पसंद करती हैं लेकिन उन्हीं से जिन्हें वो प्यार करती हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है कि एक सिंगल महिला वन नाइट स्टैंड में शामिल हों या कैजुअल रिलेशनशिप का हिस्सा हों। हर महिला एक समान आदर की हकदार है।

मिथक 5. महिलायें ऑर्गेज्म नहीं चाहती हैं

यह एक बहुत ही सेलफिश मिथक है जिसे बाहर निकालने की जरूरत है। हां, ज्यादातर महिलाओं के लिए केवल सेक्स के माध्यम से ऑर्गेज्म प्राप्त करना मुश्किल होता है, लेकिन इसे प्राप्त करने के कई अन्य तरीके हैं। कई स्टडी में दावा किया जा चुका है कि ज्यादातर महिलाएं फोरप्ले पसंद करती हैं।

इसलिए इन मिथकों को जानना, समझना और फीमेल सेक्सुएलिटी को उचित ढंग से जानने की बहुत आवश्यक है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button