लाइफस्टाइल

Summer Foods: गर्मियों में ट्राई करें चावल की ये डिशेज, बनाने में है बेहद आसान, शरीर को देगा ठंडक

Summer Foods: गर्मी के मौसम में केवल ठंडी चीजे पीने के लिए ही नहीं बल्कि पेट को ठंडा रखने के लिए खाने की चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। इस मौसम में दही और छांछ पीना काफी फायदेमंद रहता है। वहीं, बाजरा दही चावल एक ट्रेडिशनल डिश है, जो खाने में हेल्दी होने के साथ ही काफी टेस्टी भी होता है।

Summer Foods: मसाला छांछ और मिंट राइस गर्मी से दिलाएगा निजात, जानें बनाने की रेसिपी


गर्मी के मौसम में केवल ठंडी चीजे पीने के लिए ही नहीं बल्कि पेट को ठंडा रखने के लिए खाने की चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। इस मौसम में दही और छांछ पीना काफी फायदेमंद रहता है। वहीं, बाजरा दही चावल एक ट्रेडिशनल डिश है, जो खाने में हेल्दी होने के साथ ही काफी टेस्टी भी होता है। हम कुछ ऐसा चाहते हैं, जो जल्दी से तैयार हो जाए और खाने में हेल्दी और टेस्टी भी हो। ऐसे में चावल आपकी डिमांड को पूरी कर सकता है। तो हम यहां कुछ ऐसे डिशेज के बारे में बता रहे हैं। एक बार इन्हें जरूर ट्राई करें।

ये डिशेज गर्मियों में देंगे ठंडक

लेमन राइस

अगर आपको अपने चावल में तीखापन पसंद है, तो आपके लिए लेमन राइस एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं और स्वादिष्ट सांभर के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

दही चावल

गर्मियों में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आप दही चावल खा सकते हैं। यह पेट को ठंडा रखने में मददगार है। दही चावल स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आतों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दही-चावल में प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक है।

Read More:- Summer Foods: गर्मियों का सुपरफूड है सत्तू, शरीर को देता है ठंडक, जानें कौन-कौन से डिशेज आप कर सकते हैं तैयार

मसाला छाछ

दही से छाछ तैयार किया जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन बी 12 और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो पाचन से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। यह पेट को ठंड़ा रखता है। इस मौसम में छाछ जरूर पिएं।

मिंट राइस

गर्मियों के लिए एक और विशेष राइस रेसिपी है, जो आपको ज़रूर आज़माना चाहिए वह है मिंट राइस। यह डिश आपको निश्चित रूप से खुश कर देगी और आपका बार-बार खाने का जी करेगा।

आम चावल

चावल की पौष्टिकता के साथ कच्चे आम के तीखे स्वाद का मिश्रण, यह डिश आपको गर्मियों में आलसी दिनों के दौरान पेट भरने में काफी मदद करेंगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ग्रीन कोरिएंडर राइस

धनिया, पुदीना, शिमला मिर्च और दही से बनी यह वन-पॉट डिश स्वाद और सेहत का मिश्रण है। इसे आप ताजे धनिये से सजाएं और आनंद लें।

मूंग दाल स्प्राउट्स

मूंग दाल स्प्राउट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। अगर आप कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं, तो मूंग दाल स्प्राउट्स आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। चाहें तो आप इसमें दही मिलाकर खा सकते हैं।

लौकी का जूस

गर्मियों में लौकी का जूस पीने से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। यह आपको हाइड्रेटेड और तरोताजा रखता है। यह पेट की समस्याओं जैसे एसिड रिफ्लक्स, सूजन और अपच के जोखिम को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर आतों को स्वस्थ रखने में मददगार है। यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करती है। लौकी का जूस कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button