लाइफस्टाइल

How To Make Holi Colors At Home: घर में आसानी से बनाएं हर्बल गुलाल, स्किन को भी होगा फायदा

How To Make Holi Colors At Home: ऑर्गेनिक कलर नेचुरल चीजों से बने होते हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादातर सूखे पत्तों, फलों का इस्तेमाल किया जाता है। यह न केवल स्किन और हेल्थ के लिए सेफ होता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिकारक नहीं होता है।

How To Make Holi Colors At Home: घर पर तैयार करें होली के लिए नेचुरल कलर, त्वचा नहीं होगी खराब

होली रंगों का त्योहार है। इस साल 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस दिन लोग गुलाल, पानी, पक्के कलर से एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। बाजार में यह कलर आसानी से और सस्ते दामों पर तो मिल जाते हैं, लेकिन इसमें बहुत खतरनाक केमिकल्स भी होते हैं। ऐसे में नेचुरल रंग का इस्तेमाल सबसे बेहतर होता है। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। यहां हम आपको घर पर होली के रंगों को तैयार करने का तरीका बता रहे हैं।

होली के रंग मरकरी, एस्बेस्टस, सिलिका, माइका और लेड जैसे खतरनाक केमिकल से बने होते हैं। यह त्वचा और आंखों के लिए जहरीले होते हैं। इसके इस्तेमाल से एलर्जी, कॉर्नियल अब्रेशन कंजंक्टिवाइटिस और आंखों में चोट समस्याएं होने का खतरा होता है। ऑर्गेनिक कलर नेचुरल चीजों से बने होते हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादातर सूखे पत्तों, फलों का इस्तेमाल किया जाता है। यह न केवल स्किन और हेल्थ के लिए सेफ होता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिकारक नहीं होता है। ऐसे में बाजार से केमिकल वाले रंगों की जगह नेचुरल या ऑर्गेनिक कलर लेना बेस्ट होता है।

ऐसे बनाएं नेचुरल कलर

यदि मार्केट में होली के नेचुरल कलर मंहगे मिल रहे हैं, तो इसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। लगभग 10-20 रुपए की कीमत में आप एक रंग बना सकते हैं। इसके लिए आपको केवल फूड कलर और कॉर्न फ्लोर की जरूरत होती है।

  • एक बाउल में कॉर्न फ्लोर लें
  • अपने पसंद के मुताबिक फूड कलर की थोड़ी मात्रा इसमें मिलाएं
  • फिर थोड़ा-थोड़ा पानी का इस्तेमाल करते हुए इसे चम्मच से मिक्स करें
  • अब इसे बिना पानी के दोनों हाथों से अच्छी तरह से मिला लें
  • फिर तैयार मिश्रण को 9-10 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें
  • अंत में इसे मिक्सर में पीस लें, और अब यह इस्तेमाल करने लिए तैयार है

गुलाब और चंदन से बनाएं गुलाल

घर पर नेचुरल और खुशबूदार गुलाल बनाना है तो इसके लिए ताजे गुलाब के फूलों को सुखा लें और इसका महीन पाउडर बनाएं। इसमें थोड़ा चंदन पाउडर डालें और किसी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालकर अच्छे से मिला लें। इस तरह से आपका खुशबूदार गुलाल बनकर तैयार हो जाएगा।

Read More:- Gujiya Recipe: इस होली घर पर बनाएं शाही मावा गुजिया, रेसिपी भी बेहद आसान, बार-बार मांग कर खाएंगे लोग

सब्जियों से बनाएं रंग

लाल रंग तैयार करना है तो इसके लिए लाल गुलाब, चुकंदर, लाल गुड़हल जैसी चीजों को पीस लें और इन सारी चीजों को एक महीन सूती कपड़े में बांधकर पानी में डालकर अच्छी तरह से उबालें जब तक कि पानी में अच्छा रंग न दिखने लगे। अब पोटली को निकालकर रंग में ही निचोड़ दें और इस तरह से आपका कलर तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो सभी चीजों को सीधे भी पानी में उबाल सकते हैं।

टेसू या पलाश के फूल से बनाएं रंग

होली के फेस्टिवल के लिए टेसू या पलाश के फूलों से बहुत पहले से नेचुरल रंग बनाया जाता रहा है। इसके लिए टेसू के फूलों को होली से कुछ दिनों पहले पानी में डालकर रख दें और फिर इसे पानी में उबालकर रंग तैयार करें। इसमें खुशबू के लिए गुलाब जल या फिर इत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। होली के लिए बरसाना, वृंदावन में भी टेसू के फूलों से रंग तैयार किया जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

घर में रखी इन चीजों से भी बना सकते हैं नेचुरल कलर

बेसन, हल्दी जैसी चीजें तो हर किसी के घर में आसानी से मिल जाती हैं। इसके लिए सबसे पहले बेसन को मिक्सी में डालकर और भी अच्छी तरह फाइन कर लें और फिर इसमें थोड़ी मात्रा में हल्दी मिलाएं। अगर घर में गेंदे के फूल हों तो सुखाकर महीन पाउडर तैयार करें और रंग में मिला दें। इस तरह से आपका स्किन फ्रेंडली रंग तैयार हो जाएगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button