Home remedy- अगर आप भी हैं ब्लैकहेट्स और डार्क सर्कल से परेशान, तो इन घरेलू उपायों से कहे इसे बॉय-बॉय

Home remedy- घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध से दूर करें ब्लैकहेट्स और डार्क सर्कल
Skin care एक शब्द ही नहीं बल्कि हर इंसान की जिदंगी से जुड़ा हुआ वह हिस्सा है जिसकी न चाहते हुए भी हम सब केयर करते हैं। इसके लिए हम home remedy का सहारा भी लेते है। महिला हो या पुरुष हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ रहें। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि हमारा पहला प्रभाव ही हमारे कपड़ों और चेहरे के भाव से देखा जाता है। बाकी की सारी चीजें हम किसी भी मनुष्य के बारे में बाद में जानते हैं। इसलिए जरुरी है कि हम अपनी स्किन का ध्यान रखें। ऐसा अक्सर होता है रात को नींद न पूरी नहीं होने से हमारे आंखों के नीचे dark circle पड़ जाते हैं।
नींद पूरी नहीं होने के कई कारण हो सकते हैं। इसके साथ ही कुछ अपने ब्लैकहेट्स से बहुत परेशान हो जाते हैं। कई तरह के ब्यूटी प्रोड्क्स यूज करने के बाद भी वह लंबे देर तक इसके असर को महसूस नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी इन सारी चीजों से परेशान है तो चलिए आज आपकी परेशानियों को दूर करते हुए आपको कुछ home remedy के बारे में बताते हैं। जिससे आप अपनी स्किन को साफ और स्मूथ बना सकते हैं।
आंखों के नीचे वाले हिस्से की स्किन काफी सेंसेटिव होती है। इसमें ऑयल ग्लैंड भी बहुत कम होता है जिसके कारण हमारी जरा सी लापरवाही डार्क सर्कल को उभार देती है। ऐसे में जरुरी है कि इससे निजात पाने के लिए हम घर पर ही कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें।
Home Remedy 1: टमाटर-बेसन का पेस्ट
यह दोनों ही चीजें हमारी रसोईघर (किचन) में आसानी से मिल जाती हैं। इसलिए इसका पेस्ट आप आसानी से बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको विधि के अनुसार पेस्ट को बनाना है और उसे स्किन पर अप्लाई करना है।
सामग्री
टमाटर और नींबू
टमाटर की प्यूरी 2-3 बूंद, नींबू का रस, थोड़ा सा बेसन
विधि- टमाटर की प्यूरी में नींबू का रस और बेसन मिलाकर डार्क सर्कल पर लगा लें। थोड़े देर तक इसे सुखाएं और उसके बाद धो लें। लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आंखों को भी सुरक्षित रखना है इसलिए पलक के एरिया को छोड़कर लगाएं। इसका रोजाना प्रयोग करने से आपके डॉर्क सर्कल धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।
Home Remedy 2: पुदीना और खीरे का उपयोग

गर्मी के मौसम में यह दोंनो चीजें हमें आसानी से अपने घर की फ्रिज में मिल जाती है। खीरे खाने के साथ-साथ स्किन के लिए भी लाभप्रद है। इसका इस्तेमाल भी आसानी से रोज कर सकते हैं।
सामग्री
1 छोटे चम्मच के हिसाब से पुदीने की पत्तियां और थोड़ा सा खीरा
इसे बनाना बहुत आसान है। आप इन दोनों को पीसकर पेस्ट बना लें। पीसने के बाद इसे डॉर्क सर्कल वाले एरिया में लगा दें। इसके प्रयोग से डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम हो जाएंगे।
Home Remedy 3: बादाम और नींबू का प्रयोग

यह इलाज थोड़ा महंगा है। क्योंकि हर किसी के घर में बादाम उपलब्ध नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो ऊपर दिए गए दो उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामग्री
4-5 बादाम, 4-5 बूंद नींबू का रस
विधि- बादाम को रातभर पानी में भिंगोकर रखें। सुबह इसे पीस लें। अब इसमें कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर काले घेरों पर लगाएं। इसके बाद धो लें। प्रतिदिन इसका पेस्ट लगाने से आपके डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।
ब्लैकहेट्स को दूर करने के घरेलू उपाय
इसका उपाय भी हम हमारी रसोई (किचन) में पड़े सामान से कर सकते हैं। इसके लिए जरुरी नहीं है कि आप पॉर्लर में जाकर ही ब्यूटी ट्रीमेंट लें।
Home Remedy 1: ग्रीन ट्री का इस्तेमाल
आज के समय में हर किसी के घर में ग्रीन टी आसानी से मिल जाती है। जिसका उपयोग हम वजन कम करने के साथ-साथ फेस के लिए भी कर सकते हैं। इसके उपयोग के लिए ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होती है।
सामग्री
एक छोटा चम्मच ग्रीन टी और थोड़ा सा पानी
विधि- ग्रीन टी में थोड़ा से पानी डालकर चम्मच या हाथ की सहायता से एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को फेस के जिस भी एरिया में ब्लैकहेट्स हैं वहां पर लगाकर 2-3 मिनट के लिए रगड़े। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस विधि का प्रयोग आप रोज करें। धीरे-धीरे करके सारे ब्लैकहेट्स कम हो जाएंगे।
Home Remedy 2: हरे अंगूर का प्रयोग

अंगूर का प्रयोग हम फल के तौर पर खाने के लिए करते हैं। इसके अलावा फ्रूट चाट में आपने देखा होगा कि इसे ऐड किया जाता है। अब आप इसका प्रयोग ब्लैकहेट्स को कम करने में भी कर सकते है।
सामग्री
कुछ ताजे अंगूर
विधि- ताजे अंगूरों को पीसकर आप पेस्ट बना लें अब इसे 10 -15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं जहां ब्लैकहेट्स हैं। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसके नियमित प्रयोग से आप इसके फायदे को देख पाएंगे।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com