सेहत

Health Benefits of singhara- सिंघाड़े के हैरान कर देने वाले फायदे, सेवन से दूर रहती है कई बीमारियां

Health Benefits of singhara : सर्दियों मे आपको क्यों खाने चाहिए सिंघाड़े?


Health Benefits of singhara : ठंड का मौसम आते ही बाजार में कई सब्जियों का आगमन हो जाता है। इसके साथ ही नए फल भी मंडी में एंट्री लेते हैं। ऐसा ही एक फल है सिंघाड़ा। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह ठंड के मौसम में कच्चा और पक्का दोनों तरीकों से मार्किट में मिलता है।इसे कच्चा या फिर उबालकर खाया जाता है। ये शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाता है।स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार सिंघाड़ा खाने से वजन को कम करने में आसानी होती है। 

साथ ही यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है, जिसके चलते हार्ट को हेल्दी रखना भी आसान होता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में सिंघाड़ा खाने के क्या फायदे होते हैं।

कैलोरी में कम और पोषक तत्वों से भरपूर

सिंघाड़ा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें बहुत ही कम कैलोरी होती है। यह प्रोटीन, पोटेशियम, मैंगनीज, कॉपर, विटामिन बी6 और राइबोफ्लेविन से भरपूर होता है।  इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इसकी कैलोरी कम होती है। यह पेट की विभिन्न समस्याओं को दूर रखता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

सिंघाड़े में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रैडिकल्स जैसे हानिकारक मॉलिक्यूल से बचाते हैं। फ्री रैडिकल्स के जमा होने से शरीर प्राकृतिक रूप से सुरक्षित नहीं रह जाता है और इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है। जिसकी वजह से क्रॉनिक डिसीज, दिल की बीमारी, टाइप टू डाइबिटीज और कई तरह के कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन सिंघाड़े मुख्य रूप फेरुलिक एसिड, गैलोकैटेचिन गैलेट, एपिक्टिन गैलेट और कैटेचिन गैलेट जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं और यह शरीर को हेल्दी रखते हैं।

Health Benefits of singhara

हार्ट को रखे हेल्दी

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल बढ़ने से स्ट्रोक और दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। सिंघाड़े में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है और इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वहीं पोटेशियम दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। सिंघाड़ा खाने से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है।

Health Benefits of Carrot : जानें इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग करने के लिए कैसे फायदेमंद है गाजर?

वजन कम करता है

सिंघाड़ा वजन कम करने में काफी कारगर होता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी कम होती है जो वजन कम करने में फायदेमंद है। सिंघाड़ा खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। अगर आपको बहुत जल्दी-जल्दी भूख लगती है तो अपने कार्ब्स फूड की जगह सिंघाड़ा खाएं। इससे आपका बढ़ा वजन आसानी से कंट्रोल में आ सकता है।

स्ट्रेस कम करता है

सिंघाड़ा खाने से तनाव दूर होता है और शरीर की थकावट भी खत्म होती है। अगर आपको शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है और बॉडी थकी थकी सी लग रही है तो आप सिंघाड़े का सेवन करें। यह स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करता है। जिससे आपका दिमाग नियंत्रण रहता है और आपको काम करने में दिक्कत नहीं आती है

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button