लाइफस्टाइल

Holi 2024: होली पर दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो इस एक्ट्रेस से लें मेकअप टिप्स, पार्टी में सब आपकी ही करेंगे तारीफ

Holi 2024: होली पार्टियों में लोग थीम के हिसाब के कपड़े पहन कर आते हैं। इसके साथ ही इन पार्टियों में जाने के लिए लड़कियां मेकअप का खास ध्यान रखती हैं। ये देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।

Holi 2024: होली पार्टी के लिए ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी सबसे अलग

रंगो का त्योहार होली अपने साथ-साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। जिसे हम सभी एक साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। होली पर मेहमानों के लिए लोग अपने-अपने घरों में खाने के सामान बनाते हैं। आज का समय ऐसा है कि अब होली मिलन समारोह के अलावा कई जगहों पर होली पार्टियां होती हैं। जिसमें शामिल होकर लोग एक साथ होली का त्योहार मनाते हैं। इस खास मौके को यादों में संजोने के लिए हर कोई फोटोज लेता है, वीडियो बनाता है, ताकि आगे आने वाले समय में ये यादें सुरक्षित रहें।

इसी के चलते अब इन होली पार्टियों में लोग थीम के हिसाब के कपड़े पहन कर आते हैं। इसके साथ ही इन पार्टियों में जाने के लिए लड़कियां मेकअप का खास ध्यान रखती हैं। ये देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। होली पार्टी में भी लोग आपको देखते रह जाएंगे।

अंकिता लोखंडे से लें टिप्स

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे जमकर होली खेलती हैं। और फिर अपनी तस्वीरों को साझा करती हैं। अंकिता का होली पार्टी लुक काफी खूबसूरत होता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल किसी होली पार्टी में जाने का प्लान कर रहीं हैं, तो उनके लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। उनके लुक्स से टिप्स लेकर तैयार होने के बाद आप पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखेंगी।

पहनें पीले रंग का आउटफिट

अंकिता ये पीले रंग का आउटफिट पिछले साल यानी कि 2023 की होली में कैरी किया था। इस होली पार्टी में एक्ट्रेस और उनके पति विक्की जैन ने पीले रंग का मैचिंग आउटफिट पहना था। अगर आपका पार्टनर भी आपके साथ इस पार्टी में जा रहा है, तो आप उनके साथ ट्यूनिंग कर सकती हैं।

Read More:- Holi 2024: दिल्ली में इन जगहों पर दोस्तों संग सेलिब्रेट करें होली, 499 से शुरू है एंट्री फीस

कैसा था लुक

बात करें अंकिता के लुक की तो उन्होंने इस लुक को पूरा करने के लिए शिफॉन फैब्रिक की पीले रंग की प्लेन साड़ी पहनी थी। इसके साथ मिरर वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वहीं इस साड़ी लुक से साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ईयररिंग्स भी कैरी किए थे। एक्ट्रेस ने पीली साड़ी से साथ नाखूनों में भी पीले रंग की नेल पॉलिश लगाई थी।

सफेद आउटफिट है बेहतर विकल्प

होली खेलने के लिए अगर आप सफेद रंग का आउटफिट पहनेंगी, तो इससे बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता। सफेद रंग पर होली के रंग जब गिरते हैं, तो वो और ज्यादा खूबसूरत दिखने लगते हैं। 2022 की होली पार्टी में एक्ट्रेस ने ये लुक कैरी किया था।

Read More:- Holi 2024: होली की शॉपिंग करनी है तो ये हैं दिल्ली के सबसे फेमस मार्केट, सस्ते में मिल जाएगा सब कुछ

उस समय ऐसी दिख रहीं थीं अंकिता

बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो उन्होंने अपने इस होली लुक को पूरा करने के लिए मिरर वर्क वाली साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्हें मिरर वर्क वाला ही ब्लाउज भी कैरी किया था, जोकि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ ही कानों में चांद बालियां और उंगली में बड़ी सी अंगूठी उनके लुक को पूरा कर रही थी।

इन मेकअप टिप्स को भी अपनाएं

  • होली खेलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ जरूर करें।
  • अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप पानी से खराब ना हो तो वाटरप्रूफ मेकअप करें। होली पार्टी के लिए वाटरप्रुफ फांउडेशन ही लगाएं। इसके बाद लूज पाउडर लगाकर मेकअप सेट कर लें।
  • मेकअप के बाद ब्लैक और ब्राउन पेंसिल से अपने हिसाब आइब्रो सेट करें। ऐसा करने से आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
  • अगर आप काजल लगाने का सोच रहीं हैं तो वाटरप्रुफ काजल का इस्तेमाल करें। ताकि ये होली खेलने पर फैले नहीं।
  • होली पर हल्के शेड की लिपस्टिक लगाएं। लिपग्लॉस गलती से भी ना लगाएं क्योंकि इससे होंठ चिपकेंगे।
  • होली खेलने से पहले बालों में तेल जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल खराब नहीं होंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button