दिल्ली

Holi 2024: होली की शॉपिंग करनी है तो ये हैं दिल्ली के सबसे फेमस मार्केट, सस्ते में मिल जाएगा सब कुछ

Holi 2024: होली के मौके पर घर की साफ-सफाई व सजावट की जाती है। साथ ही तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इस दौरान होली मिलन होता है, जिसमें लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। इस मौके पर सभी खासकर बच्चे नए-नए और सुंदर कपड़े पहनते हैं। ऐसे में आप इन सस्ते बाजारों में जाकर खरीदारी कर सकते हैं।

Holi 2024: होली की खरीदारी के लिए दिल्ली के ये बाजार बेस्ट

फेस्टिव सीजन में खरीदारी लगभग हर व्यक्ति करता है। घर को सजाने से लेकर नए कपड़ों की सभी को आवश्यकता होती है। अगर ये खरीदारी सस्ते में हो जाए तो यह त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देता है। देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं जहां आप इस फेस्टिव सीजन में सस्ती खरीदारी कर सकते हैं। इन बाजारों में कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और घर को सजाने के तरह-तरह के फैंसी आइट्म मिलते हैं। हाल फिल्हाल में होली का त्योहार आ रहा है। ऐसे में लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। होली के मौके पर घर की साफ-सफाई व सजावट की जाती है। साथ ही तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इस दौरान होली मिलन होता है, जिसमें लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। इस मौके पर सभी खासकर बच्चे नए-नए और सुंदर कपड़े पहनते हैं।

अब ऐसे में होली में बहुत सारे सामान की जरूरत होती है, जिसकी खरीदारी कुछ दिन पहले से शुरू हो जाती है। हालांकि होली की खरीदारी का बोझ जेब पर बहुत अधिक न पड़े, ऐसे में सस्ता सामान घर ले आएं। अगर आप होली के लिए घर के सजावट का सामान, नए कपड़े आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ सस्ती बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

सरोजनी मार्केट

दिल्ली की सबसे मशहूर बाजारों में सरोजनी नगर मार्केट का नाम शामिल है। सरोजनी नगर बाजार में कपड़े बहुत ही सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इसके अलावा यहां घर की सजावट का सामान, सोफा कवर, बेडशीट, फुटवियर आदि भी कम पैसों में बिकते हैं, जिसे छुट-पुट पैसों में खरीदा जा सकता है।

Read More:- Braj Ki Holi 2024: कान्हा की नगरी में होली का उत्सव शुरू, जानें मथुरा में 40 दिन तक कैसे मनाते हैं रंगों का त्योहार

चांदनी चौक मार्केट

दिल्ली के चांदनी चौक में एथनिक कपड़ों का शानदार और सस्ता कलेक्शन मिल जाएगा। चांदनी चौक में साड़ी, सूट, लहंगा, लड़कों के लिए कुर्ता पायजामा समेत ज्वेलरी, फुटवियर आदि खरीदने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा सजावट का सामान और घर गृहस्थी से जुड़ा सामान भी यहां से कम दाम में खरीद सकते हैं।

जनपथ मार्केट

अगर आप ऐसी मार्केट की तलाश कर रहे हैं। जहां आपको सस्ते में कपड़ों और ज्वेलरी की कई वैरायटी मिले तो आपके लिए जनपथ मार्केट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां आपको कपड़ों, ज्वेलरी के अलावा पेंटिंग्स और हैंडिक्रैफ्ट्स भी मिल जाएंगे, जिसके जरिए आप अपने घर को सजा सकते हैं।

पहाड़गंज की बाजार

थोक में सामान खरीदने के लिए दिल्ली के पहाड़गंज बाजार को घूम आएं। यहां आपको यूनिक और सस्ता सामान आसानी से मिल जाएगा। दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने ही पहाड़गंज मार्केट सजती है, जो रोज ही खुलती है। ध्यान रखें कि यहां आपको मोलभाव करना पड़ सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिल्ली हाट

राजधानी में दिल्ली हाट नाम का मशहूर साप्ताहिक विलेज मार्केट है, जहां आप होली की खरीदारी के लिए जा सकते हैं। दिल्ली हाट में घर की सजावट के लिए हैंडीक्राफ्ट सामान कम दाम में मिल सकता है। लेटेस्ट और ट्रेंडी सामान बजट में खरीदने के लिए दिल्ली हाट की ओर रुख करें।

करोल बाग मार्केट

दिल्ली का करोल बाग मार्केट कपड़ों के लिए काफी फेमस है। इसका नाम दिल्ली के सबसे पुराने मार्केट्स में गिना जाता है। यहां आपको पारंपरिक कपड़ों से लेकर वेस्यर्न वेयर की काफी वैरायटी मिल जाएगी। कनॉट प्लेस के नजदीक होने के कारण यहां तक पहुंचना काफी आसान है।

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट का नाम दिल्ली के पॉपुलर मार्केट में आता है। यहां आपको मंहगे से लेकर सस्ते कपड़ों और ज्वेलरी के काफी सारे आइट्म्स मिल जाएंगे। फेस्टिव सीजन होने के कारण यहां आपको प्रीमियम क्वालिटी के सामानों पर डिस्काउंट भी देखने को मिल जाएगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button