हॉट टॉपिक्स

Rajat Dalal Rajveer Singh Controversy: फरीदाबाद में YouTuber रजत दलाल का राजवीर से हुआ झगड़ा, गाली देने और बदनाम करने का है आरोप

Rajat Dalal Rajveer Singh Controversy: रजत की दूसरे यूट्यूबर से लड़ाई हो गई है। जिसका नाम है Rajveer Singh है। हालांकि लड़ाई की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।

Rajat Dalal Rajveer Singh Controversy: YouTuber रजत और राजवीर में झगड़ा, जानें क्या है पूरा मामला

रजत दलाल एक इंडियन फिटनेस आइकन और यूट्यूबर हैं। पिछले 2 महीनों से नियमित रूप से रजत दलाल का नाम अलग-अलग विवादों में सामने आ रहा है। इस बार रजत की दूसरे यूट्यूबर से लड़ाई हो गई है। जिसका नाम है Rajveer Singh है। हालांकि लड़ाई की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। राजवीर सिंह का कहना है कि Rajat Dalal ने उनको अपने इंस्टाग्राम लाइव में इनडायरेक्टली गाली दी थी और बदनाम किया था।

हालांकि ऐसा कुछ रजत के पिछले लाइव वीडियो में नहीं दिखा जब वह Rajveer Singh को गाली दे रहे हों। मामला ऐसे ही बढ़ते गया और राजवीर ने रजत को सामने मिलने के लिए चैलेंज किया। रजत पूरी तरह से तैयार थे और उन्हें मिलने वाले थे। इस बीच इंस्टाग्राम में एक वीडियो वायरल होने लगा जहां दिख रहा था कि रजत को काफी सारे लोगों ने घेरा हुआ है और उनको गाली दे रहे हैं।

लड़ाई का कारण नहीं मालूम

फ़रीदाबाद में Rajat Dalal Rajveer Singh, ऐसे कैप्शन के साथ कई वीडियो अपलोड हो रहे हैं। दरअसल Rajat Dalal Rajveer Singh के बीच की लड़ाई का वास्तविक कारण किसी को भी नहीं पता है। रजत दलाल का कहना है कि उन्हें तो एक बार भी नहीं राजवीर को गाली नहीं दी। वो राजवीर को चैलेंज कर रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि आप एक भी फोटो दिखाएंगे प्रूफ़ के तौर पर जहां मैं आपको गाली दे रहा हूं।

Read More:- Viral Video: क्या सच में बदल रही है दुनिया? प्रेगनेंट महिला का डांस करते वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘बच्चे के बारे में तो सोच लो’

आरोपों से किया इंकार

रजत ने इस आरोप को साफ साफ इंकार कर दिया और कहा कि वो लोग सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर थोड़ी लोकप्रियता के लिए जबरदस्त लड़ाई कर रहे हैं। लेकिन फिर भी राजवीर के बोलने पर रजत दलाल फ़रीदाबाद पहुंच गए और वहां राजवीर के आने का इंतज़ार करने लगे। करीब 2 घंटे तक दोनों ने कहानियां अपलोड कीं और एक दूसरे से कहा इधर आ जाओ उधर आ जाओ लेकिन असल में कोई किसी से नहीं मिल पाया।

वायरल हो गया वीडियो

उसके कुछ ही देर बाद राजवीर ने अपने एक दोस्त को रजत दलाल से मिलने के लिए भेजा जहां से Rajat Dalal Rajveer Singh वाला वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि राजीव का कोई दोस्त रजत को गाली दे रहा है और उससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। रजत के साथ भी उस समय काफी लोग थे लेकिन रजत ने उस समय उनको कोई रिप्लाई या धमकी नहीं दी।

इंस्टाग्राम लाइव में क्लियर किया मामला

रजत दलाल ने बाद में अपने इंस्टाग्राम लाइव में सारी चीजें क्लियर कीं। रजत का कहना है कि उनको सही में नहीं पता था कि ये इतना सीरियस मटर है। उनको ऐसा लग रहा था कि मज़ाक मस्ती चल रही है और सही में कोई लड़ाई नहीं होने वाली है। अपने लाइव वीडियो में रजत ने कहा कि अगर सही में राजवीर को लड़ना है तो वो लड़ने के लिए भी तैयार हैं। अगर राजवीर भाई को लड़ाना है तो वो फ़रीदाबाद आ सकता है और वो बिल्कुल तैयार है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button